फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Phd के साथ नेट एग्जाम क्लीयर कर चुके हैं, तो पढ़ें बड़ी खुशखबरी

Wed, 27 Sep 2017 10:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
दाखिला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पीएचडी कर रहे हैं और नेट एग्जाम भी क्लीयर कर चुके हैं तो आपके लिए बड़ी खुशखबरी है। सरकार ने नौकरी को लेकर राहत प्रदान की है। हरियाणा के दर्जनों एक्सटेंशन लेक्चरर के लिए राहत भरी खबर है। सरकार ने शैक्षणिक योग्यता पूरी करने वाले लेक्चरर को सरकारी कॉलेजों में नियुक्ति प्रदान करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन


नियुक्ति पीएचडी के साथ नेट क्वालीफाई एक्सटेंशन लेक्चरर को ही मिलेगी। साथ ही इन्हें पूर्व में सरकारी कॉलेज में किए अध्यापन कार्य का अनुभव प्रमाण पत्र भी प्रस्तुत करनास होगा। उच्च शिक्षा विभाग ने मंगलवार को यह निर्देश जारी किए हैं। विभाग ने कहा है कि सभी कॉलेज प्रिंसिपल खाली पदों के लिए एक्सटेंशन लेक्चरर के आवेदन ले लें।

आवेदन के साथ ही लेक्चरर से अनुभव प्रमाण भी लिया जाए। इसके बाद ही नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू करें। 23 सितंबर को उच्च अधिकारियों के साथ हुई कॉलेज प्रिंसिपलों की बैठक में साफ कर दिया गया था कि मुख्यालय से भेजी गई एक्सटेंशन लेक्चरर की सूची अंतिम नहीं हैं।
विज्ञापन


इसलिए योग्यता पूरी कर रहे इन लेक्चरर को तत्काल खाली पदों पर समायोजित किया जाए। बता दें कि उच्च शिक्षा विभाग के नियुक्ति रद्द करने के बाद दो सौ से अधिक एक्सटेंशन लेक्चरर सड़कों पर आ चुके हैं। लंबे समय से आंदोलनरत इन लेक्चरर को बीते दिनों सरकार ने नियुक्ति का आश्वासन दिया था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें