उच्च शिक्षा में कौशल विकास का एकीकरण पर सेमीनार
चंडीगढ़ के पास मुल्लांपुर के रतवाड़ा साहिब में इंटरनेशनल डिवाइन कॉलेज ऑफ़ एजूकेशन की तरफ से उच्च शिक्षा में कौशल विकास का एकीकरण विषय पर राष्ट्रीय सेमीनार आयोजित किया गया। खास बात ये रही कि इस सेमीनार को आत्म मार्ग आध्यात्मिक शैक्षिक चैरिटेबल ट्रस्ट (यूके) द्वारा प्रायोजित किया गया था। इस सेमिनार का उद्घाटन डॉ एन.एस. मावी और मखान सिंह (यूके) ने किया।
रतवाड़ा साहिब में VGRMCT के उपाध्यक्ष बाबा हरपाल सिंह ने शिक्षाविदों के साथ रोजगार योग्य कौशल को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर जोर दिया। सेमीनार में एक पुस्तक जारी की गई। इस दौरान इंद्रजीत सिंह रणधवा ने कौशल और विकास के लिए सरकारी और निजी क्षेत्र द्वारा उठाए गए कदमों पर प्रकाश डाला। कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ हरप्रीत कौर ने 21 वीं सदी में कौशल विकास को बेहद जरुरी बताया।
महाविद्यालय के निदेशक त्रिलोचन सिंह ने सेमीनार में आए तमाम गणमान्य व्यक्तियों का धन्यवाद किया। उन्होंने सेमीनार की सफलता के लिए कॉलेज के शिक्षकों की तारीफ भी की।