फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HTET एग्जाम देना है, इस तारीख से डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

Sat, 16 Dec 2017 10:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, भिवानी(हरियाणा)
विज्ञापन
टीईटी परीक्षा - फोटो : demo photo
विज्ञापन
हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा दिसंबर- 2017 के लेवल 1, 2 व 3 के प्रवेश पत्र (एडमिट कार्ड) वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए हैं। आवेदक 15 दिसंबर से कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन


हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. जगबीर सिंह ने बताया कि कुछ परीक्षार्थियों द्वारा हस्ताक्षर के स्थान पर अंगूठे, अंगूठे के स्थान पर हस्ताक्षर अपलोड किया गया है। इसी तरह कुछ परीक्षार्थियों के हस्ताक्षर, फोटो स्पष्ट नहीं है जिसके कारण स्पष्ट दिखाई नहीं दे रहे है।

इसके अतिरिक्त कुछ परीक्षार्थी ऐसे भी हैं जिन्होंनेअपनी माता का नाम भी नहीं गया है। ऐसे परीक्षार्थियों की सूची डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट एचटेटऑनलाइन डॉट कॉम पर उपलब्ध है। सूची में वर्णित ऐसे परीक्षार्थी जिनका हस्ताक्षर, फोटो, अंगूठे का निशान और माता का नाम अपलोड नहीं किया है।
विज्ञापन


ऐसे परीक्षार्थियों को ऑनलाइन सुधार करने का मौका दिया जा रहा है। परीक्षार्थियों को हस्ताक्षर, फोटो, अंगूठे का निशान व माता का नाम पुन: अपलोड करना होगा। ऐसा न करने पर परीक्षार्थी का प्रवेश पत्र (एडमिट कार्ड) जारी नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें