फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज आ सकता है UPTET-2017 का रिजल्ट

Fri, 15 Dec 2017 08:56 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
पहले ये परिणाम 30 नवंबर को घोषित होने थे
विज्ञापन
15 दिसंबर शुक्रवार को उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा-2017 (UPTET) के रिजल्ट जारी हो सकते हैं। पहले ये परिणाम 30 नवंबर को घोषित होने थे लेकिन देरी होती गई। यूपी में शिक्षक पदों पर भर्ती के लिए उत्तर प्रदेश बेसिक एजुकेशन बोर्ड की ओर से टीईटी परीक्षा का आयोजन कराया गया था। टीचर बनने के लिए टीईटी (टीचर एलिजिबिलटी टेस्ट) पास करना अनिवार्य है। इस वर्ष साल 2017 में 1009347 लोगों ने आवेदन किए थे। अक्टूबर माह में आयोजित हुई परीक्षा में करीब साढ़े नौ लाख उम्मीदवारों परीक्षा दी थी।  
विज्ञापन
कानपुर के 28 हजार लोगों के भाग्य का होगा फैसला उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा-2017 के लिए कानपुर में सुबह पाली के लिए 10 तो शाम की पाली के लिए 37 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। परीक्षा में 26872 परीक्षार्थियों को बैठना था। सुबह की पाली में 5959 तो शाम की पाली में 20913 परीक्षार्थी टीईटी परीक्षा में शामिल होने थे, जिनमें 3374 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। प्राइमरी के टीचरों के लिए कानपुर से 8 हजार बीटीसी पासआउट और बीएड पास 20 हजार लोगों ने जूनियर हाईस्कूल सहायक अध्यापक बनने के लिए टीईटी परीक्षा दी थी।   ऐसे देखें रिजल्ट...
वेबसाइट www.upbasiceduboard.gov.in पर जाएं इसके बाद नतीजे घोषणा लिंक पर क्लिक करें, अपनी डीटेल्स भरें, सब्मिट बटन पर क्लिक करें, आपका रिजल्ट खुल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें