फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब यूनिवर्सिटी प्रशासन ने लिया फैसला, इन छात्राओं के लिए 24 घंटे खुलेंगे हॉस्टल

Sun, 04 Nov 2018 09:04 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
punjab university - फोटो : File Photo
विज्ञापन

स्टूडेंट्स के आंदोलन को देखते हुए पीयू प्रशासन ने एमफिल, पीएचडी व एलएलएम के स्टूडेंट्स के लिए 24 घंटे गर्ल्स हॉस्टल खोलने के आदेश जारी किए हैं। आदेश में कहा गया है कि स्टूडेंट्स लाइब्रेरी या अपने विभाग के प्रोफेसर से कोई भी जानकारी लेने के लिए किसी भी समय जा सकते हैं। डीन स्टूडेंट वेलफेयर इमैनुअल नाहर ने कहा है कि साउथ कैंपस के स्टूडेंटस के लिए पीयू का गेट नंबर तीन खोल दिया गया है ताकि दूरी अधिक न पड़े। साथ ही साउथ कैंपस में रीडिंग रूम की भी व्यवस्था की जा रही है। इसके अलावा अन्य मांगों पर भी विचार किया जा रहा है।

विज्ञापन


पीयू प्रशासन ने एमफिल, पीएचडी व एलएलएम के स्टूडेंट्स के लिए हॉस्टल खुले रखने के जैसे ही आदेश जारी किए तो स्टूडेंट्स को खबर लग गई। उनमें उबाल आ गया। उन्होंने कहा कि पीयू प्रशासन ने फिर से पिछले साल का आदेश निकालकर विद्यार्थिंयों के सामने रख दिया। पिछले साल भी एमफिल, पीएचडी व एलएलएम के स्टूडेंट्स के लिए गर्ल्स हॉस्टल खुले थे। यह आदेश तो अभी भी लागू है।

विद्यार्थियों का कहना है कि पीयू प्रशासन छात्रों को गुमराह कर रहा है। गेट नंबर तीन खोलने से साउथ कैंपस के स्टूडेंट्स की लाइब्रेरी से दूरी कम होने वाली नहीं है। साउथ कैंपस में ही रीडिंग रूम बनाया जाए। उन्होंने कहा कि जो मांगें की जा रही हैं उन पर विचार नहीं किया गया। अभिभावकों का सर्वे जिस तरह पुराना पेश कर दिया, उसी तरह यह भी आदेश पिछले साल का रख दिया। उन्होंने कहा कि स्टूडेंट्स का आंदोलन जारी रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें