फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैनिक स्कूल में दाखिला लेना है तो देखिए, प्रवेश परीक्षा की तारीख तय

Fri, 30 Sep 2016 09:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
डीयू दाखिला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अगर आप अपने बच्चे का दाखिला सैनिक स्कूल में कराना चाहते हैं तो जल्दी से अप्लाई करें। एंट्रेंस एग्जाम का शेड्यूल जारी हो गया है। परीक्षा का आयोजन 8 जनवरी 2017 को किया जा रहा है। इस प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन जमा करवाने की अंतिम तिथि 30 नवंबर  2016 को दोपहर 1 बजे तक निर्धारित की गई है।
विज्ञापन


सैनिक स्कूल कुंजपुरा के एक प्रवक्ता ने बताया कि केंद्रीय और प्रांतीय स्कूलों  द्वारा छात्रों की शैक्षिण स्थिति व माता पिता की वार्षिक आय पर छात्रवृतियां प्रदान की जा रही है। छठी व नौवीं कक्षा के लिए क्रमश: 80 व 20 सीटों के लिए विवरण पत्रिका, 17 अक्तूबर से 11 नवंबर तक किसी भी कार्यदिवस को 10 से दोपहर 1 बजे तक प्राप्त की जा सकती है।

उन्होंने बताया कि सामान्य तथा रक्षाकर्मियों के लिए 400 रुपये और अनुसूचित जाति व  जनजाति के लिए ढाई सौ रुपये देकर विवरण पत्रिका प्राप्त की जा सकती है। विवरण पत्रिका सामान्य और रक्षा कर्मी 450 रुपये तथा अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवार 300 रुपये का बैंक ड्राफ्ट भेजकर प्राप्त कर सकते है। बैंक डाफ्ट प्रधानाचार्य सैनिक स्कूल कुंजपूरा के पक्ष में कुंजपुरा पर देय होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें