फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा बोर्ड: 12वीं और 10वीं की परीक्षाओं के लिए डाउनलोड करें रोल नंबर, यहां देखें पूरी डेटशीट

Sun, 24 Feb 2019 12:35 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिवानी(हरियाणा)
विज्ञापन
exam
विज्ञापन
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की सेकेंडरी/सीनियर सेकेंडरी परीक्षाएं 07 मार्च से शुरू हो रही है। इसके लिए सभी पात्र परीक्षार्थियों के अनुक्रमांक बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए हैं। बोर्ड अध्यक्ष डॉ. जगबीर सिंह ने बताया कि सभी परीक्षार्थियों को एडमिट कार्ड का प्रिंट आउट ए-4 कागज पर रंगीन लिया जाना अनिवार्य है। इसके बिना प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। उन्होंने बताया कि सभी छात्र एडमिट कार्ड पर अंकित विवरण जैसे कि नाम, पिता का नाम, माता का नाम, जन्मतिथि, फोटो, हस्ताक्षर इत्यादि की जांच कर लें।
विज्ञापन


यदि इसमें कोई त्रुटि है तो परीक्षा आरंभ होने से पूर्व बोर्ड कार्यालय में संपर्क करके ठीक करवा लें। अध्यक्ष ने बताया कि फोटो तथा हस्ताक्षर की शुद्धि परीक्षा समाप्ति उपरांत नहीं की जाएगी। एडमिट कार्ड पर नवीनतम रंगीन पासपोर्ट साईज फोटो लगाकर किसी राजपत्रित अधिकारी/प्राचार्य से प्रमाणित करवाना अनिवार्य है औरा परीक्षा वाले दिन पहचान-पत्र के तौर पर आधार कार्ड या अपनी अन्य कोई एक आईडी साथ लाना भी सुनिश्चित करें, अन्यथा परीक्षा केंद्र पर बैठने की अनुमति नहीं होगी।

बोर्ड सचिव कैप्टन मनोज कुमार ने बताया कि जिन परीक्षार्थियों के प्रलेख वांछित हैं। ऐसे परीक्षार्थियों के अनुक्रमांक रोके गए हैं। ऐसे परीक्षार्थियों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा की पात्रता से संबंधित वांछित प्रलेख बोर्ड कार्यालय में किसी भी कार्यदिवस को सुबह नौ से शाम पांच बजे तक दस्ती तौर पर प्रस्तुत करें।
विज्ञापन


वांछित दस्तावेजों के आधार पर परीक्षा में बैठने के लिए पात्र पाए जाने पर रोल नंबर जारी किया जाएगा। सचिव ने बताया कि दो, तीन और चार को अवकाश होने बावजूद इन तीनों दिन बोर्ड कार्यालय की मुक्त विद्यालय खुली रहेगी। इसलिए इन दिनों में परीक्षार्थी व अभिभावक रोल नंबर लेने के लिए बोर्ड कार्यालय में आ सकते हैं।

12वीं की परीक्षाएं 7 मार्च से 3 अप्रैल तक चलेंगी। 10वीं की परीक्षाएं 8 मार्च से आरंभ होकर 30 मार्च तक चलेंगी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड अध्यक्ष डा. जगबीर सिंह ने बताया परीक्षार्थियों के लिए दोपहर 12:30 बजे से शाम 03:30 बजे तक एक ही सत्र का समय निर्धारित किया गया है। परीक्षाओं की डेटशीट वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है।

10वीं कक्षा की डेटशीट

8 मार्च- अंग्रेजी
11 मार्च- हिंदी
13 मार्च -शारीरिक और स्वास्थ्य शिक्षा
16 मार्च- सामाजिक विज्ञान
19 मार्च- संस्कृत, उर्दू, पंजाबी, ड्राइंग, कृषि
25 मार्च- विज्ञान
29 मार्च- गणित
30 मार्च- आईटी एवं आईटीईएस (सूचना प्रौद्योगिकी)
विज्ञापन

कक्षा 12वीं की डेटशीट

7 मार्च    अंग्रेजी (कोर/एच्छिक)
9 मार्च    हिंदी (कोर/एच्छिक)/हिंदी कोर के एवज में अंग्रेजी विशेष विषय
12 मार्च    भौतिकी विज्ञान/अर्थशास्त्र
13 मार्च    ललित कला (सभी विकल्प)
14 मार्च    इतिहास/बायोटेक्नोलॉजी
15 मार्च    संगीत/कंप्यूटर विज्ञान
16 मार्च    आईटीईएस (सूचना प्रौद्योगिकी)
18 मार्च    गणित
19 मार्च    सैनिक विज्ञान/कृषि/नृत्य (सभी विकल्प)
22 मार्च    भूगोल
25 मार्च    पंजाबी
26 मार्च    राजनीति विज्ञान
27 मार्च    रसायन विज्ञान/लेखांकन/लोक प्रशासन
28 मार्च    शारीरिक परीक्षा
29 मार्च    समाज शास्त्र/उद्यमिता
30. मार्च    मनोविज्ञान/जीव विज्ञान/दर्शन शास्त्र/व्यवसायिक अध्यन
1 अप्रैल    गृह विज्ञान
2 अप्रैल    संस्कृत/उर्दू
3 अप्रैल खुदरा/सुरक्षा/आटोमोबाइल/आईटी व आईटीईएस/रोगी देखभाल सहायक/शारीरिक शिक्षा और खेल/सौंदर्य और कल्याण/कार्यालय सचिवशिप और स्टेनोग्राफी (हिंदी/अंग्रेजी)/पर्यटन एवं आतिथ्य/कृषि धान की खेती/मीडिया एनीमेशन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें