साइंस में कैरियर बनाने के इच्छुक स्कूली होनहारों के लिए नेशनल टैलेंट सर्च एग्जामिनेशन (एनटीएसई) क्लीयर कर स्कॉलरशिप पाने का अच्छा मौका होता है।
एनटीएसई स्कॉलरशिप स्टूडेंट को 11वीं से पीएचडी तक सीबीएसई हर महीने स्कॉलरशिप देती है। दो चरणों में होने वाली परीक्षा का स्टेट लेवल टेस्ट 6 नवंबर को आयोजित होगा ।
परीक्षा में बैठने के लिए 11वीं और 12वीं के स्टूडेंट स्टेट लेवल परीक्षा के लिए 31 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं। पहले चरण में देश भर के राज्य अपने स्तर पर परीक्षा लेंगे।
सेक्टर-32 स्थित स्टेट काउंसिल ऑफ एजुकेशनल रिसर्च एंड ट्रेनिंग (एससीईआरटी) ने स्टेट लेवल परीक्षा के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।
जानकारी अनुसार स्टेट लेवल की परीक्षा में 10 स्टूडेंट्स का चयन किया जाता है, जोकि बाद में नेशनल लेवल टेस्ट में अपीयर होते हैं। नेशनल स्तर पर सफल कैंडीडेट को हर महीने 1250 रुपये स्कालॅरशिप मिलेगी। बीएससी या एमएससी करने पर इन स्टूडेंट्स को हर महीने 2000 रुपये स्कॉलरशिप मिलेगी। स्कॉलरशिप की राशि पीएचडी में बढ़ा दी जाती है।