चंडीगढ़ सेक्टर-36 स्थित एमसीएम कॉलेज में बुधवार को फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया। कॉलेज ऑडिटोरियम में रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किए गए।
अभिनेत्री कुलराज रंधावा इस मौके पर विशेष अतिथि थी। रैंप मॉडलिंग कार्यक्रम में आकर्षण का केंद्र रही। प्रथम वर्ष की छात्रा परनीत को मिस फ्रेशर चुना गया। सुष्मिता नेगी प्रथम रनर अप और जैसमीन कोहली सेकेंड रनर अप चुनी गई। कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. निशा भार्गव ने फ्रेशर को बेहतर कैरियर के लिए शुभकामनाएं दी।