फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीयू में Mphil, Phd की खाली सीटों के लिए एंट्रेंस, तारीख तय

Wed, 20 Jul 2016 09:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
बोर्ड का रिजल्ट
विज्ञापन
पंजाब यूनिवर्सिटी प्रशासन एमफिल और पीएचडी की खाली पड़ी सीटों के लिए एंट्रेंस लेने जा रहा है। इसकी तारीख भी तय हो गई है। पीयू यह एंट्रेंस 24 जुलाई को करने जा रहा है। वहीं, स्टूडेंट महीनों से एंट्रेंस टेस्ट की तैयारी में जुटे हैं, उसको पास होने के बावजूद स्टूडेंट को पीएचडी में दाखिले की गारंटी नहीं है। पीयू के किसी भी विभाग ने एंट्रेंस से पहले पीएचडी-एमफिल  खाली सीटों की जानकारी नही दी गई है। ऐसे में कई विभागों में 5 से 10 स्टूडेंट ने ही एंट्रेंस के लिए आवेदन किया है।
विज्ञापन


पंजाब यूनिवर्सिटी हर साल पीएचडी-एमफिल में  यूजीसी-जेआरएफ, नेट या यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट क्लीयर स्टूडेंट को वरीयता के हिसाब से दाखिला देती है। पीयू के विभागों में अभी भी यूजीसी-जेआरएफ और नेट क्लीयर कर चुके 300 से अधिक स्टूडेंट की वेटिंग लिस्ट चल रही है। ऐसे में 2 हजार खर्च कर एंट्रेंस क्लीयर करने वालों के लिए पीयू प्रशासन खाली सीटों की जानकारी नहीं दे रहा है। एंट्रेंस टेस्ट में शामिल होने के लिए 3523 स्टूडेंट ने आवेदन किया है।  

पीएचडी एमफिल एंट्रेंस से पीयू को मोटी कमाई
पीयू प्रशासन के लिए पीएचडी-एमफिल एंट्रेंस कमाई का जरिया बन रहा है। पीयू एंट्रेंस के लिए जनरल कैटेगरी में 2 हजार और रिजर्व कैटेगरी में 900 रुपये फीस ली जाती है। सूत्रों के अनुसार इस साल एंट्रेंस फीस से पीयू को करीब 25 लाख की कमाई होने की उम्मीद है। एंट्रेंस टेस्ट की आंसरशीट देखने की फीस भी भारी भरकम है। आंसरशीट की कापी पाने के लिए 10 हजार रुपये फीस  है।
विज्ञापन


पंजाबी में सबसे अधिक 386 आवेदन
पीएचडी-एमफिल दाखिले में सभी विभाग यूजीसी-जेआरएफ या नेट को वरीयता देते हैं। पीयू एंट्रेंस क्लीयर करने वालों का नंबर काफी कम लग पाता है। कम स्टूडेंट पीएचडी एंट्रेंस के लिए आवेदन करते हैं। लेकिन इस साल 65 विभागों के लिए हो रहे एंट्रेंस के लिए 3523 स्टूडेंट ने आवेदन किया है।

विभाग का नाम---आवेदन
पंजाबी-----------386
इंग्लिश-----------305
इकोनॉमिक्स-------203
लॉ----------------183
कंप्यूटर साइंस-----143
फिजिक्स----------139
ह्यूमन रिसोर्स-------131
पॉलिटिकल साइंस-----131
मार्केटिंग-------------122
अकाउंट्स एंड फाइनेंस--120
फिलॉस्फी-------------119
केमिस्ट्री--------------109
जूलॉजी-------------85

म्यूजिक में पीएचडी के लिए कोई आवेदन नहीं आया
पीयू के म्यूजिक विभाग में तबला के लिए आवेदन मांगे गए, लेकिन एक भी आवेदन नहीं आया। कई ओर विभागों में भी दस से कम आवेदन आए हैं। जर्मन 1, चाइनीज में 3, फ्रेंच 5,एंथ्रोपोलॉजी 6, मेडिकल फिजिक्स-5, न्यूक्लियर मेडिसिन 2, इंडियन थियेटर 7 और इंडस्ट्रियल केमिस्ट्री के लिए सिर्फ 4 आवेदन फार्म आए हैं।

पीएचडी से संबंधित जरूरी जानकारी
-पीएचडी एंट्रेंस टेस्ट दो साल के लिए मान्य होता है।
-एंट्रेंस टेस्ट में दो पेपर क्लीयर करने होंगे।
-पहले पेपर में 55 फीसदी अंक आने पर ही दूसरे पेपर का मूल्यांकन किया जाता है।  
-दोनों पेपर 50-50 अंक के होते हैं।
-पीयू सिर्फ कुछ विषयों में ही प्रश्न पत्र हिंदी और पंजाबी में उपलब्ध कराती है।
-लैंग्वेज को छोड़ अन्य सभी विषयों में पीएचडी का माध्यम अंग्रेजी रखा गया है।
 
पीएचडी-एमफिल की सीटों की जानकारी नहीं देकर स्टूडेंट से धोखा हो रहा है। सीटों के बारे में टेस्ट से पहले पीयू को वेबसाइट पर पूरी जानकारी देनी चाहिए। इस मामलों को पीयू प्रशासन के सामने उठाया जाएगा।
विज्ञापन

- हरमनजोत सिंह गिल, पीयू एबीवीपी छात्र नेता
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें