चंडीगढ़, सेक्टर-11 स्थित पोस्ट ग्रेजुएट गवर्नमेंट कॉलेज फॉर गर्ल्स में शनिवार को डिपार्टमेंट ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन में फ्रेशर पार्टी आयोजित की गई। पार्टी में बीसीए और पीजी डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशन की छात्राओं ने हिस्सा लिया।
रैंप, मॉडलिंग राउंड के बाद महक को मिस फ्रेशर, हरमन को मिस चार्मिंग और आशमी को मिस कांफीडेंस चुना गया। कार्यक्रम में कॉलेज प्रिंसिपल प्रो.अनीता कौशल और कंप्यूटर विभाग के हेड डॉ.प्रदीप सिंह वालिया भी मौजूद रहे।