फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्वविद्यालय में खेलों का महाकुंभ 22 से

Sun, 14 Aug 2016 12:47 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
क्रास कंट्री से शुरू होगी मीट - फोटो : Demo Pic.
विज्ञापन
विश्वविद्यालय जम्मू में आगामी 22 अगस्त से खेलों के महाकुंभ अंतर कालेज स्पर्धाओं का आगाज किया जा रहा है। इसमें चालीस से अधिक खेल प्रतियोगिताओं में पुरुष खिलाड़ियों के साथ महिला खिलाड़ी दम दिखाएंगी। क्रास कंट्री (पुरुष और महिला) से अंतर कालेज स्पर्धाओं की शुरुआत होगी।
विज्ञापन


स्नातक पहले वर्ष की सेमेस्टर परीक्षाओं के चलते एक ही दिन कई प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं। इनमें अधिकांश प्रतियोगिताओं की मेजबानी विवि करेगा। इन प्रतियोगिताओं के लिए कालेज प्रशासनों को कैलेंडर शेड्यूल जारी कर दिया गया है। शारीरिक शिक्षा विभाग के निदेशक प्रो. अवतार सिंह जसरोटिया के अनुसार अंतर कालेज स्पर्धाओं की तैयारी शुरू की गई है। इस बार जिला स्तर के कालेजों की भागीदारी को सुनिश्चित बनाने के उचित प्रयास किए जा रहे हैं। 

कालेजों में स्तानक पहले सेमेस्टर का सेशन शुरू होने के साथ अंतर कालेज स्पर्धाओं को शुरू करवाया जा रहा है। प्रतियोगिताओं का शेड्यूल सेमेस्टर परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है।
विज्ञापन


इसमें क्रास कंट्री, खो-खो, चेस, टेबल टेनिस, हैंडबाल, फेंसिंग, फुटबाल, बैडमिंटन, बास्केटबाल, वालीबाल, कबड्डी, जूडो, वालीबाल, कबड्डी, क्रिकेट रेसलिंग, हाकी, टेनिस, नेट बाल, योगा, आर्चरी, साफ्टबाल, बास्केटबाल, बेस बाल, बाक्सिंग, वेटलिफ्टिंग, साइकिलिंग रोड, गतका, ताईक्वांडो, बाल बैडमिंटन, कार्फबाल, जिमनास्टिक आदि का आयोजन किया जाएगा।

इन्हीं प्रतियोगिताओं में बेहतरीन प्रदर्शन के आधार पर विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर की अंतर विवि प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका दिया जाता है। इनमें अधिकांश प्रतियोगिताओं में पुरुष खिलाड़ियों के साथ महिला खिलाड़ी दम दिखाएंगी। ये प्रतियोगिताएं चरणबद्ध तरीके से अगस्त से शुरू होकर फरवरी तक आयोजित होंगी।

इसमें सेमेस्टर परीक्षाओं के चलते इनमें नवंबर के मध्य से दिसंबर के मध्य तक कोेई प्रतियोगिता आयोजित नहीं करवाई जाएगी। इनमें अधिकांश खेल स्पर्धाओं की मेजबानी के चलते विवि सहित अन्य दूसरे विभागों के मैदानों को इस्तेमाल किया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें