फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुधवार को 'गुलज़ार' होगा पंजाब यूनिवर्सिटी कैंपस

Tue, 23 Aug 2016 12:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
पंजाब यूनिवर्सिटी कैंपस - फोटो : file photo
विज्ञापन
बॉलीवुड के जाने माने गीतकार, फिल्मकार, शायर और लेखक गुलजार बुधवार को पंजाब यूनिवर्सिटी कैंपस में शिरकत करेंगे। पीयू के पहले साहित्य रत्न से सम्मानित गुलजार स्पेशल कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। गुलजार इस मौके पर प्रोफेसर और स्टूडेंट्स से अपने अनुभव भी साझा करेंगे। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि पीयू प्रशासन ने गुलजार को रविंद्रनाथ टैगोर चेयर की प्रोफेसरशिप ऑफर की है। टैगोर चेयर की प्रोफेसरशिप मिलने के बाद गुलजार पहली बार कैंपस स्थित लॉ ऑडिटोरियम में सुबह 11 बजे कार्यक्रम में पहुंचेंगे। गुलजार के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण नेशनल नॉलेज नेटवर्क से वेबकास्ट किया जाएगा। गुलजार कार्यक्रम में टैगोर द्वारा लिखित ‘बागबान’ और ‘निंदिया चोर’ की अनुदित किताबों का विमोचन भी करेंगे। 

बुधवार पीयू प्रशासन और चंडीगढ़ साहित्य अकादमी के सहयोग से बुधवार शाम को टैगोर थिएटर में 6 बजे कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। एन इवनिंग विद गुलजार ...थीम पर आयोजित कार्यक्रम में एडवाइजर परिमल राय और आईजी तेजेंद्र लूथरा भी शिरकत करेंगे। पीयू प्रवक्ता के अनुसार इस कार्यक्रम में पहुंचने के लिए लोगों को निमंत्रण पत्र के साथ आईकार्ड भी साथ लाना होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें