पंजाब यूनिवर्सिटी में अटेंडेंस पूरी करने के लिए फर्जी मेडिकल सर्टिफिकेट जमा करने वाले स्टूडेंट्स पर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। सोमवार डीएसडब्ल्यू प्रो. इमैनुअल नाहर, चीफ मेडिकल अफसर और अन्य अधिकारियों की मीटिंग हुई।
जानकारी के अनुसार, पीयू के दो विद्यार्थियों को जांच टीम ने फर्जी मेडिकल सर्टिफिकेट जमा करने पर नोटिस जारी किया गया है। विद्यार्थियों को हफ्ते भर में जवाब देना होगा। गौरतलब है कि पंजाब यूनिवर्सिटी में फर्जी मेडिकल का खेल काफी लंबे समय से चल रहा था।
चार स्टूडेंट्स को पहले पीयू प्रशासन ने नोटिस जारी किया हुआ है। जबकि पीयू स्थित डेंटल कॉलेज की एक छात्रा और पीयू के रीजनल सेंटर के दो स्टूडेंट्स को एक सेमेस्टर के लिए डीबार किया जा चुका है।