फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस बार देरी से आ सकता है 10वीं, 12वीं का रिजल्ट, ये है कारण

Mon, 09 Jan 2017 10:04 AM IST
राकेश भारद्वाज/अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
विज्ञापन
राज्य स्कूल शिक्षा बोर्ड की मार्च-2017 में होने वाली वार्षिक परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए अध्यापक कोई दिलचस्पी नहीं ले रहे हैं। ऐसा ही रहा तो मार्च की परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन करने के लिए स्टाफ की कमी हो सकती है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार स्कूल शिक्षा बोर्ड को दसवीं और जमा दो की वार्षिक परीक्षाओं के मूल्यांकन के लिए विभिन्न मूल्यांकन केंद्रों में राज्य भर में करीब साढ़े तीन हजार अध्यापकों की आवश्यकता मुख्य परीक्षक और उप परीक्षक के तौर पर रहती है।

हैरत की बात यह है कि बोर्ड बार-बार मुख्य परीक्षक और उप परीक्षक बनने के लिए अध्यापकों से आवेदन मांग रहा है। लेकिन, अभी तक बोर्ड को करीब एक हजार आवेदन ही मिल पाए हैं। इसके चलते बोर्ड को आवेदन करने की तिथियों को दो बार आगे खिसकाना पड़ा है।    
विज्ञापन

 
बोर्ड ने पहले आवेदन करने की तिथि 15 दिसंबर निर्धारित की थी। निर्धारित तिथि तक उपयुक्त आवेदन नहीं पहुंचने पर बोर्ड ने यह तिथि 31 दिसंबर कर दी, जबकि अब इसे 20 जनवरी किया गया है।

उधर, स्कूल शिक्षा बोर्ड सचिव मेजर विशाल शर्मा ने बताया कि स्कूल प्रमुखों को अपने अधीनस्थ सेवाएं दे रहे अध्यापकों को मुख्य परीक्षक और उप परीक्षक बनने के लिए आवेदन करने के लिए दिशा-निर्देश जारी करने के आदेश जारी किए गए हैं।      

उपनिदेशक से माध्यम से मांगी जाएगी सूची      
यदि बोर्ड के पास अब 20 जनवरी तक उपयुक्त आवेदन नहीं पहुंचते तो मजबूरन बोर्ड को उच्च शिक्षा उपनिदेशक के माध्यम से अध्यापकों की सूचि मंगवानी पड़ेगी।      

ऐसे करना होगा आवेदन      
स्कूल शिक्षा बोर्ड की वेबसाइट www.hpbose.org स्कूल के यूजर आईडी में लॉग इन करके अध्यापक आवेदन कर सकते हैं। स्कूल के यूजर आईडी से प्राप्त आवेदनों पर संबंधित स्कूल प्रधानाचार्य और मुख्य अध्यापक की मंजूरी समझी जाएगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें