फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब यूनिवर्सिटी में एंट्रेस टेस्ट, एलएलबी का पेपर आया हार्ड, तो छात्रों को दौड़ाना पड़ा दिमाग

Mon, 17 Jun 2019 11:57 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
एंट्रेस टेस्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पंजाब यूनिवर्सिटी ने बीए, बीकॉम व एलएलबी फाइव ईयर कोर्स में एडमिशन के लिए प्रवेश परीक्षा आयोजित की। 18 केंद्रों पर हुई परीक्षा में 757 विद्यार्थी गैर हाजिर रहे। एलएलबी का पेपर थोड़ा हार्ड था। इसलिए विद्यार्थियों को अधिक दिमाग लगाना पड़ा। पीयू ने 18 केंद्र बनाए थे। कॉलेजों में भी सेंटर बने थे। पेपर सुबह शुरू हुआ।
विज्ञापन


25 मिनट पहले छात्रों को केंद्रों पर जाने की अनुमति दी गई। इस परीक्षा के लिए 5350 विद्यार्थी पंजीकृत थे। इसमें से 4593 विद्यार्थी शामिल हुए। डीयूआई प्रो. शंकरजी झा व परीक्षा नियंत्रक प्रो. परविंदर सिंह ने परीक्षा केंद्रों का दौरा किया। उन्होंने बताया कि पेपर के दौरान छात्रों को कोई परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा। वहीं पीजीआई में भी एमडी का पेपर शांतिपूर्ण ढंग संपन्न हुआ।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें