फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टूडेंट्स पढ़ें गुड न्यूज, कॉलेजों में नए सेशन से नए कोर्स

Fri, 03 Jun 2016 08:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
परीक्ष्‍ाा, स्‍टूूडेंट्स - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कॉलेजों में दाखिला लेने जा रहे स्टूडेंट्स के लिए गुड न्यूज। नए सेशन से कई नए कोर्स शुरू होने जा रहे हैं। हरियाणा के जिलों में स्थित राजकीय महाविद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2016-17 से नए विषयों और पाठ्यक्रम की शुरुआत की गई है।  उच्चतर शिक्षा विभाग के प्रवक्ता के मुताबिक अंबाला छावनी के राजकीय महाविद्यालय में बीबीए, राजकीय महिला महाविद्यालय, तोशाम में एमए (भूगोल) की एक इकाई शामिल है।
विज्ञापन


राजकीय महाविद्यालय, पंचकूला में बी.ए. इंग्लिश (ऑनर्स), जन संचार तथा पत्रकारिता में एक वर्षीय डिप्लोमा की एक-एक इकाई शुरू की गई है। राजकीय महाविद्यालय, बरवाला (पंचकूला) में शारीरिक शिक्षा की एक इकाई की शुरुआत की गई है।

राजकीय महिला महाविद्यालय, बहल में शारीरिक शिक्षा, हिसार में बी.ए. भूगोल (ऑनर्स) और हिन्दी इलेक्टिव जबकि राजकीय महाविद्यालय, नरवाना में शारीरिक शिक्षा, बीएससी कम्प्यूटर सांइस, एमए (इंगलिश) की एक-एक इकाई शुरू की गई है।
विज्ञापन


राजकीय महाविद्यालय, बिरोह (झज्जर) में एमए (इतिहास) की एक इकाई शुरू की गई है। मुख्यमंत्री की ओर से की गई घोषणा के मुताबिक राजकीय महाविद्यालय, कृष्ण नगर( महेन्द्रगढ़) में बीएससी नॉन मेडिकल की एक इकाई शुरू की गई है। राजकीय महाविद्यालय, रोहतक और तावडू में एमए (भूगोल )की एक-एक इकाई शुरू की गई है।

राजकीय महाविद्यालय, मुरथल में बीए में भूगोल की एक इकाई जबकि राजकीय महाविद्यालय, खरखौदा, सोनीपत में शारीरिक शिक्षा की एक इकाई शुरू की गई है। प्रदेश के अन्य जिलों के महाविद्यालयों में नए विषय और पाठ्यक्रमों की शुरुआत की गई है।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें