फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11वीं में दाखिले के लिए तीसरी काउंसिलिंग का शेड्यूल जारी, देखिए

Fri, 12 Aug 2016 10:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
तीसरी कट ऑफ में कॉलेजों में भारी भीड़ बढ़ने की संभावना - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
शिक्षा विभाग 40 सरकारी स्कूलों में 11वीं कक्षा की खाली सीटों पर दाखिले के लिए तीसरी काउंसिलिंग का शेड्यूल जारी कर दिया है। खाली सीटों पर दाखिले के लिए स्टूडेंट्स को 17 और 19 अगस्त को शिक्षा विभाग की ओर से निर्धारित आठ सरकारी स्कूलों में आवेदन फार्म जमा करना होगा।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, सरकारी स्कूलों में इस साल 11वीं में करीब 13 हजार सीटों पर दाखिला दिया जाना है, लेकिन अब भी करीब एक हजार सीटें खाली हैं। अधिकारियों के अनुसार पहली और दूसरी काउंसिलिंग में दाखिला पा चुके स्टूडेंट दूसरे स्कूल या अन्य स्ट्रीम में एडमिशन के लिए आवेदन कर सकते हैं।

स्टूडेंट को शिक्षा विभाग की वेबसाइट से आवेदन फार्म अपलोड करना होगा। अभी तक आवेदन नहीं करने वाले स्टूडेंट्स को 11वीं में दाखिला लेने के 150 रुपये का प्रॉस्पेक्टस खरीदकर भरना होगा।
विज्ञापन


डायरेक्टर स्कूल एजुकेशन (डीएसई) रुबिंदरजीत सिंह के अनुसार 16 अगस्त को सुबह 11 बजे शिक्षा विभाग की वेबसाइट पर दूसरे राउंड की काउंसिलिंग के बाद खाली हुई सीटों की जानकारी अपलोड कर दी जाएगी। विभाग ने रिजर्व कैटेगरी की खाली सीटों को जनरल कैटेगरी में तबदील कर दिया है।

ये रहेगा शेड्यूल
17-18 अगस्त को सुबह नौ से दोपहर एक बजे तक आवेदन फार्म जमा होंगे।
24 को सुबह 11 बजे अलॉटमेंट लिस्ट जारी की जाएगी।
26 और 27 अगस्त को सुबह 9 से 11 बजे तक फीस जमा होगी।
 
इन स्कूलों में जमा होंगे फार्म
शिक्षा विभाग ने स्टूडेंट की सुविधा के लिए शहर के 8 स्कूलों में प्रॉस्पेक्टस की बिक्री और जमा करने की सुविधा दी है। जानकारी के अनुसार, स्टूडेंट जीएमएसएसएस-10, जीजीएमएसएसएस-20, जीएमएसएसएस-28डी, जीएमएसएसएस-37डी, जीएमएसएसएस-38 (वेस्ट), जीएमएसएसएस-47, जीएमएसएसएस-एमसीएच मनीमाजरा में प्रॉस्पेक्टस जमा कर सकते हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें