फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिजिटल इंडिया से देशभर कॉलेज-यूनिवर्सिटी, ऑनलाइन मिलेगा कोर्स कंटेंट

Sun, 17 Jul 2016 09:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
prof rajbeer
विज्ञापन
देशभर के कॉलेज और यूनिवर्सिटी में अब प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थानों के शिक्षकों के लेक्चर ऑनलाइन उपलब्ध हो सकेंगे। भारत सरकार के डिजिटल मिशन इंडिया के तहत यूजीसी सहित 6 नेशनल संस्थानों के सहयोग से ऑनलाइन ई कंटेंट कोर्स की सुविधा मिलेगी। एमएचआरडी अगले महीने तक ई कंटेंट एजुकेशन सिस्टम के इस प्रोजेक्ट की शुरुआत होने होने की संभावना है। करीब 4 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट पर देशभर के शिक्षाविदों की टीमें काम कर रही हैं।
विज्ञापन


शनिवार को पंजाब यूनिवर्सिटी में आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन (यूजीसी) के सीईसी सेंटर डायरेक्टर प्रो. राजबीर सिंह ने हायर एजुकेशन के नए प्रोजेक्ट्स के बारे जानकारी दी। प्रो. राजबीर के अनुसार जल्द ही देशभर के कॉलेज, यूनिवर्सिटी और स्कूल स्तर पर डिजिटल कोर्स कंटेंट को पूरी तरह से लागू कर दिया जाएगा।     
यूजीसी, सीईसी, इग्नू, नेशनल ओपन स्कूल, सीबीएसी को इस प्रोजेक्ट में शामिल किया है। प्रोजेक्ट जल्द पूरा करने के लिए मानव संसाधन विकास मंत्री (एमएचआरडी) प्रकाश जावडे़कर ने प्रोजेक्ट से जुड़े अधिकारियों से बातचीत की है। कॉलेज और यूनिवर्सिटी स्तर पर अभी तक सिर्फ टेक्निकल फिल्ड का कोर्स कंटेंट तैयार किया जा रहा है। लेकिन अब आर्ट्स सहित सभी संकायों का ई-कंटेंट उपलब्ध हो सकेगा। प्रोजेक्ट को सीबीएसई और नेशनल ओपन स्कूल से जुड़े लाखों स्टूडेंट को भी जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन


एमएचआरडी के इस प्रोजेक्ट की खासियत यह है कि यह पूरी तरह से निशुल्क मिलेगा। पूरे प्रोजेक्ट पर करीब 4 हजार करोड़ रुपये खर्च होंगे। प्रो. राजबीर के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के डिजिटल इंडिया का यह प्रोजेक्ट एक हिस्सा है।

ऑनलाइन पढ़ाई करेंगे स्टूडेंट 
प्रो. सिंह के अनुसार एमएचआरडी ने स्टूडेंट्स के लिए स्वयं नाम से ऑनलाइन डिजिटल लर्निंग प्रोग्राम शुरू किया है। इस कोर्स का फायदा ऐसे स्टूडेंट ले सकेंगे
जो रेगुलर कॉलेज यूनिवर्सिटी में जाकर नहीं पढ़ सकते। क्रेडिट बेस्ट प्रोग्राम से लाखों युवाओं को ऑनलाइन पढ़ने का मौका मिलेगा। 

पीयू के प्रोफेसर भी जुड़ेंगे प्रोजेक्ट से  
देशभर के कॉलेज और यूनिवर्सिटी के लिए तैयार हो रहे ई कंटेंट के लिए अनुभवी प्रोफेसर को शॉर्ट लिस्ट किया गया है। प्रो. राजबीर सिंह के अनुसार पीयू से भी
विज्ञापन

कुछ प्रोफेसर को प्रोजेक्ट से जोड़ा जाएगा। 

पटियाला में बनेगा नोडल सेंटर 
सीईसी के अधीन पटियाला यूनिवर्सिटी स्थित एजुकेशनल मीडिया रिसर्च सेंटर (ईएमआरसी) को डिजिटल कंटेंट तैयार करने के लिए अपग्रेड किया जा रहा है।
इस पर करीब तीन करोड़ खर्च किए जाएंगे। प्रो. राजबीर के अनुसार पटियाला सेंटर में डीटीएच 32 चैनल का प्रसारण होगा। जिसमें एक चैनल पर पूरी तरह
एजुकेशन से जुड़ा होगा। यह सेंटर पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और हिमाचल में नोडल सेंटर के तौर पर स्थापित किया जा रहा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें