चंडीगढ़ में नौवीं और ग्यारहवीं की डेटशीट जारी।
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
चंडीगढ़ शिक्षा विभाग ने शुक्रवार को सरकारी स्कूलों के लिए नौवीं और ग्यारहवीं की डेटशीट जारी कर दी है। नौवीं और ग्यारहवीं कक्षा की अंतिम परीक्षा 15 मार्च से 31 मार्च तक आयोजित करवाई जाएंगी। सभी विद्यार्थियों की परीक्षा स्कूल में होगी। विद्यार्थियों को स्कूल में मोबाइल लाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। सभी को कोरोना दिशानिर्देशों का पालन करना होगा।
जिला शिक्षा अधिकारी ने स्कूल प्रमुखों को शुक्रवार को जारी पत्र में लिखा है कि प्रश्न पत्रों की छपाई और गोपनीयता बनाए रखने के लिए स्कूल प्रमुख जिम्मेदार होंगे। कलस्टर प्रमुख उनके अंतर्गत आने वाले स्कूलों में परीक्षा प्रणाली और व्यवस्था की देखरेख करेंगे। स्कूल प्रमुख सीबीएसई और केंद्र की ओर से जारी स्कूलों के लिए जारी दिशानिर्देशों का पालन करेंगे। स्कूल प्रमुख विद्यार्थियों को एडमिट कार्ड भेजेंगे और परीक्षा के बाद परिणाम को डीईओ दफ्तर में जमा कराएंगे।