फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोनाः लॉकडाउन से पंजाब यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव की तिथि भी बढ़ने के आसार, मंथन जारी

Tue, 07 Apr 2020 01:57 PM IST
खुशबू गोयल अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
Punjab University
विज्ञापन
पंजाब यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव की तिथि भी इस बार बढ़ने के आसार हैं। वहीं इस बार दाखिला प्रक्रिया भी लेट हो सकती है। माना जा रहा है कि सितंबर के आखिर सप्ताह या अक्तूबर में चुनाव करवाए जा सकते हैं। हालांकि इस पर फाइनल निर्णय नहीं हुआ है, लेकिन तैयारियां चल रही हैं। पीयू हर साल जुलाई माह में एडमिशन की प्रक्रिया पूरी कर लेता है। उसके बाद अगस्त में कक्षाएं शुरू हो जाती हैं।
विज्ञापन


यही समय छात्र संघ चुनाव के प्रचार के लिए होता है, क्योंकि सितंबर में चुनाव होते हैं। एडमिशन पूरे होने से लेकर चुनाव की तिथि तक विद्यार्थियों को प्रचार-प्रसार के लिए कम से कम 40 दिन का समय चाहिए। पिछले वर्ष तक हर साल समय पर चुनाव हुए। इस बार कोविड के चलते सभी कार्यक्रम प्रभावित हो रहे हैं।  छात्र संघ चुनाव भी इसी का हिस्सा होगा। क्योंकि उसका कार्यक्रम भी बदलने की तैयारी चल रही है।
छात्र संघ अध्यक्ष चेतन चौधरी कहते हैं कि इस बार एडमिशन की प्रक्रिया जुुलाई के बाद तक चलने का अनुमान है। ऐसे में छात्र संघ चुनाव का समय भी आगे बढ़ाना पड़ेगा। क्योंकि छात्र संगठनों को नए विद्यार्थियों से संपर्क करने का समय भी चाहिए। कम से कम 40 दिन प्रचार-प्रसार होता है। अप्रैल के बाद पीयू प्रशासन को इस संबंध में पत्र देंगे और चुनाव को लेकर पुख्ता जानकारियां मांगी जाएंगी ताकि छात्र संगठन अपनी तैयारियां कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें