चंडीगढ़ में कंप्यूटर टीचर्स ने किया विरोध प्रदर्शन
कई दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे कंप्यूटर टीचर्स सड़कों पर उतर आए और जाम लगा दिया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 82 टीचर्स को गिरफ्तार कर लिया।
एक समान काम और एक समान सैलरी पाने के लिए दो दिन से सेक्टर-20 के मस्जिद ग्राउंड में धरना दे रहे गवर्नमेंट स्कूल में कांट्रैक्ट पर तैनात कंप्यूटर टीचर और डाटा एंट्री टीचर्स ने बुधवार को सेक्टर-19 और 20 का रोड का जाम कर दिया।
इसके बाद दोपहर 2 बजे इन 82 अध्यापकों को गिरफ्तार कर लिया गया। देर शाम एसडीएम कोर्ट के सामने पेश कर उन्हें रिहा कर दिया गया। पुलिस स्टेशन से निकलने के बाद अध्यापक फिर से मस्जिद ग्राउंड पहुंचे और उन्होंने हड़ताल जारी रखने का ऐलान किया। टीचर विक्रांत ने कहा कि भूख हड़ताल मांगों के पूरा होने तक जारी रहेगी।
यदि मस्जिद ग्राउंड में यह हड़ताल जारी रखने पर पुलिस को परेशानी है तो वे सेक्टर-25 रैली ग्राउंड में जाकर धरना देंगे। उन्होंने कहा कि टीचरों की मांगें जब तक प्रशासन पूरी नहीं करता हड़ताल जारी रहेगी।