चंडीगढ़ के पांच गवर्नमेंट कॉलेजों में बीए में दाखिला लेने के इच्छुक स्टूडेंट्स ध्यान दें। इस बार ऑन द स्पॉट दाखिले होंगे। यूटी प्रशासन ने बीए को छोड़ सभी अन्य ग्रेजुएट कोर्स में दाखिला सेंट्रलाइज्ड सिस्टम से करने का फैसला किया है, लेकिन बीए प्रथम वर्ष में दाखिला संबंधित कॉलेज अपने स्तर पर करेंगे।
अन्य कोर्स की तरह बीए प्रथम वर्ष की पहले मेरिट लिस्ट जारी नहीं होगी। सभी कॉलेजों में 7 जुलाई को ऑन द स्पॉट होगा। पहले दिन 65 फीसदी से अधिक अंक वाले स्टूडेंट को काउंसिलिंग के लिए बुलाया गया है। इस साल गवर्नमेंट कॉलेजों में बीए में दाखिले को लेकर भी काफी मारामारी रहेगी। सभी कॉलेजों में सीटों के मुकाबले 3 से 4 गुणा अधिक आवेदन फार्म जमा हुए हैं।