डीएसडब्ल्यू प्रकरण को लेकर पीयू में नाटकीय घटनाक्रम हुआ। नवनिर्वाचित डीएसडब्ल्यू डॉ. जगत भूषण अपने ही ऑफिस का ताला तोड़कर घुस गए।
हुआ यूं कि सुबह नवनिर्वाचित डीएसडब्ल्यू डॉ. जगत भूषण अपने कार्यालय पहुंचे थे, लेकिन छात्रों ने उन्हें कमरे के अंदर प्रवेश नहीं करने दिया और वह वापस लौट गए। लेकिन रात करीब 9.30 बजे चीफ सिक्योरिटी अधिकारी प्रो. अश्वनी कौल की अगुआई में कार्यालय का ताला तोड़कर डीएसडब्ल्यू ऑफिस के अंदर दाखिल हो गए। उधर, इस मामले की भनक जब छात्र नेताओं लगी तो वह उग्र हो गए। उन्होंने बुधवार को प्रोटेस्ट के साथ वीसी का पुतला फूंकने की धमकी दी है।
इस प्रकरण को लेकर मंगलवार सुबह भी एनएसयूआई, एसएफएस, आइसा समेत कई संगठनों का प्रोटेस्ट जारी रहा। प्रोटेस्ट कर रहे छात्र सुबह से ही धरने पर स्टूडेंट सेंटर पर बैठे थे। जैसे ही 10.00 बजे डीएसडब्ल्यू डॉ. जगत भूषण अपने कार्यालय परिसर में पहुंचे छात्रों ने नारेबाजी शुरू कर दी और उन्हें अंदर नहीं जाने दिया। थे। छात्रों ने कहा कि उनका विरोध डीएसडब्ल्यू के चयन के खिलाफ है। सीनेट के बहुमत को दरकिनार कर उनकी तैनाती कर दी गई जो गलत है, यह विरोध चलता रहेगा।