फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीयू में हुआ यूथ फेस्टिवल का रंगारंग समापन, चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने अपने नाम किया खिताब

Tue, 01 Jan 2019 12:12 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
यूथ फेस्टिवल
विज्ञापन

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी घडुआं की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पंजाब यूनिवर्सिटी के 34वें नॉर्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी यूथ फेस्टिवल का ताज अपने नाम किया है। वहीं अमृतसर के जीएनडीयू ने दूसरा और पंजाब यूनिवर्सिटी ने तीसरा स्थान हासिल किया। इस भव्य प्रतियोगिता में कुल 35 यूनिवर्सिटी के एक हजार विद्यार्थियों ने कला का शानदार नमूना पेश किया। 

विज्ञापन


सोमवार को हुए फेस्टिवल के सम्मान समारोह में पंजाब विधानसभा के अध्यक्ष राणा केपी सिंह मुख्य मेहमान थे। उन्होंने सभी विजेताओं को सम्मानित किया। इस अवसर पर पीयू के वाइस चांसलर प्रो. राजकुमार ने सभी टीम के हुनर की प्रशंसा की। फेस्टिवल में कॉलेजों की टीमों ने अपनी संस्कृति को पारंपरिक वेशभूषा, संगीत, नृत्य एवं लोकगीतों संग पंजाब यूनिवर्सिटी कैंपस में पेश किया। 

विज्ञापन

युवा है देश की रीढ़ : राणा केपी सिंह 

यूथ फेस्टिवल
फेस्टिवल के मुख्य मेहमान राणा केपी सिंह ने युवाओं को देश की नींव बताया। उन्होंने कहा कि आज की युवा पीढ़ी ही देश का विकास करवाने में मदद कर सकती है। उन्होंने कहा कि देश को आजाद करने में युवाओं का प्रमुख योगदान रहा। युवाओं के तालमेल से ही क्रांति की चिंगारी जन-जन तक पहुंची और इसी का नतीजा है हम आज खुली हवा में सांस ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि युवा देश की रीढ़ है, इसलिए देश के विकास के लिए युवाओं को आगे आना चाहिए।

पांच दिन में हुई 27 प्रतियोगिताएं
फेस्टिवल में पांच दिन के दौरान 27 प्रतियोगिताएं हुईं। यह प्रतियोगिता 24 जजों के पैनल और 110 डायरेक्टर एवं शिक्षकों के नेतृत्व में करवाई गई। अंत में यूथ फेस्ट की कोर कमेटी के अधिकारियों को भी सम्मानित किया गया। यह फेस्टिवल एसोसिएशन ऑफ इंडियन यूनिवर्सिटीज नई दिल्ली के सहयोग से किया गया।

इस अवसर पर पीयू की डॉ. निर्मल जौडा ने कहा कि इस तरह के फेस्टिवल युवाओं में जीत की भूख को जगाता है। उन्होंने युवाओं को सभी परिस्थितियों में मजबूत होना के लिए प्रेरित किया। वहीं डॉ. गुरविंदरजीत कौर ने फेस्टिवल के आयोजन में पीयू की व्यवस्थाओं की सराहना की।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें