चंडीगढ़ के प्राइवेट स्कूलों में एंट्री लेवल एडमिशन के लिए आवेदन जमा करने के अंतिम दिन काफी भीड़ रही। ड्रा निकलने की डेट भी आ गई है। अभिभावक सुबह से ही आवेदन जमा कराने स्कूल पहुंच गए थे। हालांकि कई स्कूलों में आवेदन जमा करने के लिए दोपहर का समय दिया गया, लेकिन अधिकतर अभिभावकों ने सुबह के 12 बजे तक आवेदन जमा करवा दिए थे। यह एडमिशन प्री नर्सरी से लेकर केजी के विद्यार्थियों के लिए हो रही हैं।
इन स्कूलों में इतनी हैं सीटें
सेंट जॉन्स हाईस्कूल सेक्टर-26 में यूकेजी की 160 सीटों, सेक्रेड हार्ट स्कूल सेक्टर-26 में एलकेजी की 160, सेंट एंस में एलकेजी की 200 और कॉर्मल कॉन्वेंट सेक्टर-9 में 120 सीटों पर दाखिला दिया जाएगा। सेंट जॉन्स हाईस्कूल में एक अप्रैल, 2013 से 31 मार्च, 2014 के बीच पैदा हुए बच्चों को ही दाखिला मिल सकेगा। तीन अन्य कॉन्वेंट स्कूल में दाखिले के लिए बच्चे की उम्र 1 अप्रैल, 2014 से 31 मार्च 2015 के बीच होनी चाहिए। आवेदन फार्म के साथ सभी प्रमाण पत्र भी अनिवार्य होंगे।
स्कूलों की कुल सीट और ड्रॉ की डेट
स्कूल क्लास सीटें ड्रॉ डेट
सेंट सोल्जर इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर-28 - प्री नर्सरी 90 ---
सेंट ऐंस कॉन्वेंट स्कूल-32 - एलकेजी 200 15 जनवरी
विवेक हाई स्कूल-38 वेस्ट - टोडलर 55 15 जनवरी
दिल्ली पब्लिक स्कूल-40 - नर्सरी 150 18 जनवरी
चितकारा इंटरनेशनल स्कूल-25 - नर्सरी 120 24 जनवरी
गुरुकुल ग्लोबल स्कूल मनीमाजरा - नर्सरी 54 31 जनवरी
सेंट कबीर स्कूल-26 - नर्सरी 90 18 जनवरी