चंडीगढ़ के प्राइवेट स्कूलों में अगर आप आपने बच्चे का दाखिला कराना चाहते हैं तो इस बार एक बड़ी शर्त पूर करनी होगी। वो ये कि दाखिले के लिए बच्चों के टीकाकरण की जानकारी देना जरूरी होगा। प्राइवेट स्कूल बच्चों के जन्म प्रमाणपत्र, आधार कार्ड के बाद इसे देना आवश्यक होगा। प्राइवेट स्कूलों की ओर से यह जानकारी भी अपनी वेबसाइट पर अपलोड करेंगे। शहर में दाखिले की दौड़ 30 नवंबर से शुरू हो जाएगी।
इसमें प्री नर्सरी, नर्सरी के दाखिले के लिए टीकाकरण की जानकारी आवश्यक कर दी गई है। यह शहर के 80 प्राइवेट स्कूलों में अभिभावकों को देनी होगी। छोटे बच्चों के दाखिले के लिए कॉमन एडमिशन शेड्यूल जारी हो गया है। सभी स्कूल 30 नवंबर को अपनी पूरी जानकारी अपलोड कर देंगे। इसके बाद अभिभावकों को दाखिला दिलाने में आसानी होगी।
सेक्टर-14 स्थित पीयू के अंकुर स्कूल की प्रिंसिपल परमिंदर दुग्गल ने बताया कि शहर में अभिभावकों से यह जानकारी इसलिए मांगी जाएगी, क्योंकि बच्चों का टीकाकरण सही समय पर हुआ है। इससे स्टूडेंट्स के स्वास्थ्य के प्रति किसी प्रकार की लापरवाही तो नहीं बरती गई है। वहीं, बच्चों को किस तरह से स्कूल में स्वस्थ रखा जाए। इसकी पूरी तैयारी कर ली गई है।
शहर के प्रतिष्ठित कान्वेंट स्कूलों के अलावा शहर के अन्य प्राइवेट स्कूलों में भी टीकाकरण की जानकारी मांगी जाएगी। शहर में प्री-नर्सरी, नर्सरी के तीन साल के बच्चों का प्राइवेट स्कूल में दाखिला होता है। इसमें बच्चों के स्वास्थ्य की जानकारी स्कूल को देना अनिवार्य है।
इन स्कूलों में रहता है दाखिले का क्रेज
शहर में चार प्रतिष्ठित कान्वेंट स्कूलों के अलावा अन्य स्कूलों में भी दाखिले का क्रेज बना रहता है। इसमें भी यह रिकार्ड मांगा जाएगा। इसलिए अभिभावक पहले से कार्ड अपने पास रखें। अन्यथा दाखिले में अड़चन आ सकती है। इसके अलावा स्टूडेंट्स के जन्म प्रमाणपत्र, आधार कार्ड, एड्रेस प्रूफ, फोटो पूरी तरह से बनवाकर रख लें। वहीं, 30 नवंबर को फार्म अपलोड में सीटों की संख्या, स्कूल की फीस, दाखिले की पूरी प्रक्रिया की जानकारी मिल जाएगी।
कान्वेंट के अलावा इन स्कूलों का होता है क्रेज
शहर में दाखिले का क्रेज कान्वेंट स्कूल के बाद भवन विद्यालय, सेंट कबीर, दिल्ली पब्लिक स्कूल का क्रेज होता है। यहां पर भी हर सीट के लिए 16 से 25 आवेदन आते हैं। इन स्कूलों का क्रे ज आज भी इसी तरह है। अभी कॉमन एडमिशन शेड्यूल नहीं निकाला है। इसके बाद भी अभिभावक जानकारी के लिए पहुंच रहे हैं। पिछले वर्ष एंट्री लेवल पर क्लास में दाखिले के लिए चंडीगढ़ में सेक्टर-33 स्थित भवन विद्यालय अभिभावकों की पहली पसंद रहा है। भवन में एक सीट के लिए 25 आवेदन आए हैं।
भवन विद्यालय में जनरल श्रेणी की 75 सीटों के लिए 1945 आवेदन फार्म जमा हुए थे। उधर, सेक्टर-26 स्थित सेंट कबीर में नर्सरी की 90 सीटों के लिए 1500 आवेदन फार्म जमा हुए थे। शहर के कॉन्वेंट स्कूलों में सेंट ऐंस में 200 सीटों के लिए 1848 से अधिक आवेदन फार्म जमा हुए थे। इस बार भी इन स्कूलों में कॉमन एडमिशन शेड्यूल में चुने गए स्टूडेंट्स की लिस्ट 16 जनवरी को जारी हो सकती है। इस बार भी कॉमन एडमिशन शेड्यूल बिना लेट किए जारी होगा।
स्कूल सीटें आवेदन
भवन विद्यालय -33 75 1945
सेंट कबीर- 26 90 1500
डीपीएस- 40 113 879
सेंट ऐंस- 32 200 1848
स्ट्रॉबरी - 26 160 500
अंकुर स्कूल - 14 150 800