परीक्षा देकर बाहर निकलते अभ्यर्थी
- फोटो : demo photo
पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ ने सेमेस्टर एग्जाम का शेड्यूल जारी कर दिया है। री-अपीयर की परीक्षाएं भी रेगुलर के साथ ही होगी। स्नातक कोर्स के पहले सेमेस्टर की परीक्षाएं दो दिसंबर से शुरू होंगी।
पहले, तीसरे और पांचवें सेमेस्टर की परीक्षाओं का शेड्यूल पीयू प्रबंधन की तरफ से जारी कर दिया गया है। सभी परीक्षाएं सुबह साढे़ नौ से साढ़े 12 और दोपहर डेढ़ बजे से शाम साढ़े चार बजे के शेड्यूल में होंगी।
बीए, बीकॉम और बीएससी की परीक्षा दो दिसंबर से 23 दिसंबर तक होगी, जबकि बीसीए और बीबीए की परीक्षा चार दिसंबर से शुरू होगी। इसके अलावा बीएससी ऑनर्स की परीक्षा सात दिसंबर से शुरू होगी। रेगुलर परीक्षा के अलावा री-अपीयर की परीक्षा भी साथ ही होगी।
पीयू की तरफ से परीक्षा का पूरा शेड्यूल अधिकारिक वेबसाइट puchd.ac.in पर भी अपलोड किया गया है।