10वीं में कम सीजीपीए हासिल करने वाले स्टूडेंट्स के लिए बेहतरीन ऑप्शन हैं वोकेशनल कोर्स। इसमें कम सीजीपीए होने के बाद भी स्टूडेंट्स को इन स्कूलों में आसानी से दाखिला मिल सकता है। इसमें स्टूडेंट्स के लिए बेहतरीन कॅरियर है। स्टूडेंट्स इन कोर्स से 11वीं में एडमिशन लेकर बेहतरीन जॉब के अवसर हासिल कर सकते हैं। स्टूडेंट्स 20 जून तक इनमें अप्लाई कर सकते हैं।
साइंस, कॉमर्स, आर्ट्स सहित अन्य कोर्स में भी स्टूडेंट्स के लिए अच्छे ऑप्शन हैं। पिछले साल 11वीं में दाखिले के लिए कॉमन शेड्यूल में कम सीजीपीए होने के बाद भी बच्चों को वोकेशनल कोर्स में दाखिला मिला है। शहर में 11वीं के लिए 40 स्कूलों में दाखिला प्रक्रिया होती है। इसमें 12 हजार से अधिक स्टूडेंट्स का दाखिला होता है।
इन स्ट्रीमों में कम सीजीपीए पर मिल रहा है दाखिला
गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर- 10 में ट्रेवल और टूरिज्म में 5.8 सीजीपीए हासिल करने वाले बच्चों को दाखिला मिलेगा। इसमें कॅरियर के बेहतरीन अवसर हैं। जीएमएसएसएस-47 में फैशन डिजाइनिंग एंड गारमेंट टेक्नोलॉजी में 5.4 सीजीपीए में दाखिला मिलेगा। वहीं इस स्कूल में 6.4 सीजीपीए हासिल करने पर ऑटोमोबाइल में दाखिला मिलेगा। जीएमएसएसएस करसान में 5.4 सीजीपीए वाले स्टूडेंट्स को स्टेनोग्राफी एंड कंप्यूटर एप्लीकेशन में दाखिला मिल सकता है।
शिक्षा विभाग ने पांच वोकेशनल कोर्स किए बंद
- फोटो : File Photo
जीएमएसएसएस सारंगपुर में इंफार्मेशन टेक्नोलॉजी में 6 सीजीपीए वाले स्टूडेंट्स को दाखिला मिलता है। जीजीएमएसएसएस- 20 में हेल्थ एंड ब्यूटी स्टडीज में 5.8 सीजीपीए, फैशन डिजाइन एंड टेक्नोलॉजी में 5.8 सीजीपीए अंक हासिल करने वाले को दाखिला मिलेगा। जीएसएसएस- 45 में फैशन डिजानिंग एंड गारमेंट्स टेक्नोलॉजी में 4.8, इलेक्ट्रिकल टेक्नोलॉजी में 6 सीजीपीए हासिल करने वाले स्टूडेंट्स को दाखिला मिलेगा।
शिक्षा विभाग ने पांच वोकेशनल कोर्स किए बंद
शहर के स्कूलाें में चलने वाले पांच वोकेशनल कोर्स बंद कर दिए गए हैं। ये कोर्स स्टूडेंट्स नहीं मिलने के कारण बंद किए गए हैं। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, नई दिल्ली के निर्देश पर शिक्षा विभाग ने एक्सरे टेक्नीशियन, मेडिकल लैब, ऑप्थाल्मिक, एयर कंडीशन एंड रेफ्रिजेरेटर टेक और बेकरी एंड कंफेक्शनरी को इस शैक्षणिक सत्र 2017- 18 से बंद कर दिया गया है। इस कोर्स में स्टूडेंट्स नहीं मिले।
शिक्षा विभाग की ओर से कई स्कूलाें में वोकेशनल कोर्स चलाए जाते हैं। यह कोर्स कम सीजीपीए वाले स्टूडेंट्स को मिल रहे हैं। स्टूडेंट्स इसके लिए स्कूलाें में अप्लाई कर सकते हैं।
- रूबिंदर जीत सिंह बराड़, डीएसई, चंडीगढ़ शिक्षा विभाग।