राज्य में सभी सरकारी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाएं 21 सितंबर से खुल गए हैं। पंजाब सरकार ने कोविड महामारी के कारण आईटीआई में दाखिले से वंचित रह गए विद्यार्थियों को एक और आखिरी मौका दिया है।
चौथी काउंसलिंग (सीधा दाखिला) 6 सितंबर से शुरू हो रहा है। आईटीआई में दाखिला लेने के लिए शिक्षार्थी वहां जाकर वहां लगे हेल्प डेस्क से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। आईटीआई में ही अपने दाखिले के लिए सुबह 9 से दोपहर 1 बजे तक फॉर्म भर सकते हैं।
औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग की ओर से जारी शेड्यूल के अनुसार 8वीं या 10वीं कक्षा में 65 फीसदी या इससे अधिक अंक वाले 26 सितंबर से 1 बजे तक, 50 फीसदी या इससे अधिक अंक वाले उम्मीदवार 27 सितंबर को दोपहर 1 बजे तक, 35 फीसदी या इससे अधिक अंक वाले उम्मीदवार 28 सितंबर को 1 बजे तक और जिनको अभी तक कहीं भी दाखिला नहीं मिला वे उम्मीदवार 29 और 30 सितंबर को दोपहर 1 बजे तक आईटीआई में जाकर आवेदन कर सकते हैं।
मेरिट सूची के अनुसार खाली पड़ी सीटों के लिए मौके पर ही विद्यार्थियों को फीस भरकर दाखिला मिल जाएगा। इन कोर्सों में दाखिले संबंधी हिदायतें और अन्य जानकारी के लिए इच्छुक वेबसाइट http://www.itipunjab.nic.in पर जाएं या अपनी नजदीकी सरकारी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था के हेल्प डेस्क या फोन नंबर 0172-5022357 या ई-मेल आईडी itiadmission2020@gmail.com पर संपर्क कर सकते हैं।