फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब लीक नहीं होगा एग्जाम पेपर, पहले से खुला तो सीबीएसई को मिल जाएगी जानकारी, जानिए कैसे

Tue, 26 Feb 2019 04:18 PM IST
खुशबू गोयल निशा ढुल, अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
विज्ञापन
exam paper
विज्ञापन
सेंटर बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजूकेशन (सीबीएसई) इस बार एग्जाम को फुलप्रूफ करने के लिए जीपीएस और जीयो टैगिंग से टाइम बेस्ड ट्रैकिंग पर विशेष ध्यान दे रहा है। इसके माध्यम से अगर समय से पहले प्रश्न पत्र खुलता है तो इसकी जानकारी स्वत: बोर्ड को मिल जाएगी। सीबीएसई ने सभी केंद्र अध्यक्षों को यह एप दिया है। केंद्र अध्यक्षों को इस एप पर प्रश्न पत्र रिसीव करने, उसे क्लास में खोलने से लेकर सील करने तक की जानकारी डाउनलोड कर भेजनी होगी। बोर्ड इसकी निगरानी करेगा।
विज्ञापन


इसके अलावा ऑनलाइन एग्जामिनेशन सेंटर मैनेजमेंट एप के माध्यम से हर परीक्षा केंद्र की लाइव मानिटरिंग भी कर रहा है। एप पर हर पेपर में रियल टाइम डाटा अपलोड किया जाएगा। गौरतलब है कि पिछले साल पेपर लीक होने के कारण कुछ पेपर को फिर से कराया गया था। इससे स्टूडेंट्स को एडमिशन लेने में दिक्कत आई थी। पेपर लीक न हो पाए इसलिए एप को लॉन्च किया है। इसके अलावा इस बार सभी केंद्राध्यक्षों व सिटी कोऑर्डिनेटरों को परीक्षा से संबंधित किसी को भी कोई जानकारी देने से बोर्ड ने सख्त मना किया है।

बोर्ड फोटो से पहचानेगा बंडल खुला तो नहीं
सीबीएसई की दसवीं और बारहवीं की परीक्षाएं शुरू हो चुकी हैं। बोर्ड की तरफ से इस बार परीक्षा में कई नए बदलाव किए गए हैं, जिससे पेपर लीक होने व किसी भी प्रकार की गड़बड़ी होने की गुजाइश ना रहे। बोर्ड की तरफ से लॉन्च किए गए एप को सभी परीक्षा केंद्रों के सुपरिंटेंडेंट और सिटी कोऑर्डिनेटर केएंड्राएड फोन में डाउनलोड कराया गया है। सभी केंद्राध्यक्ष को बताया गया है कि किस प्रकार एप का इस्तेमाल करना है। हर कदम की जानकारी एप पर डालनी होगी। अगर बंडल खुला तो सीबीएसई फोटो से ही पहचान लेगा।  
विज्ञापन


 
Trending Videos
विज्ञापन

यूं काम करता है एप

बोर्ड की ओर से शहर के सभी परीक्षा केंद्रों के सुपरिंटेंडेंट को इस एप से जोड़ा गया है। जो परीक्षा शुरू होने से लेकर परीक्षा खत्म होने की हर जानकारी इस एप के जरिया बोर्ड को देते हैं। इसमें प्रश्न पत्रों का बंडल प्राप्त होने से लेकर उन्हें सील मुक्त करने तक की सारी जानकारी फोटो सहित उस एप पर भेजी जाती है। बोर्ड परीक्षा के लिए डीएवी स्कूल, संस्कृति स्कूल, पठानिया स्कूल, मॉडल स्कूल, एसआरएस स्कूल, वैश्य स्कूल, डीपीएस स्कूल, शिक्षा भारती स्कूल सहित 14 स्कूलों में सेंटर बनाए गए हैं।

स्टूडेंट्स के लिए यह गाइड लाइन
- परीक्षा के दौरान सभी परीक्षार्थियों को घड़ी पहनकर आना सख्त मना है।
- परीक्षा केंद्र में किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण लाना मना है।
- सभी छात्रों को अपने एडमिट कार्ड के साथ पेन ट्रांसपेरेंट पाउच में लाने हैं।
- परीक्षा केंद्र में मौजूद स्टाफ  को भी अपने आईकार्ड लगाकर रखना होगा।
- इस बार सीबीएसई ने दसवीं व बारहवीं की परीक्षा को लेकर एडमिट कार्ड में कुछ कोड भी लिखे हैं।
- सभी परीक्षार्थियों को परीक्षा के समय से आधा घंटा पहले परीक्षा सेंटर पहुंचना होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें