फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CBSE 10वीं-12वीं की डेटशीट, देखिए किस तारीख को कौन-सा पेपर?

Tue, 10 Jan 2017 03:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
दाखिला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सीबीएसई ने 10वीं और 12वीं के एग्जाम की डेटशीट जारी कर दी है। पंजाब समेत पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की परीक्षा एक हफ्ता लेट ली जाएगी। परीक्षाएं 9 मार्च 2017 से शुरू होंगी।
विज्ञापन


सीबीएसई की पीआरओ रमा शर्मा ने बताया कि पंजाब, गोवा, मणिपुर, उत्तराखंड और उत्तरप्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए सीबीएसई की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 9 मार्च 2017 से आयोजित करने का फैसला लिया गया।

सीबीएसई की 10वीं कक्षा की परीक्षा के कार्यक्रम के अनुसार, 10 मार्च को हिन्दी कोर्स ‘ए’ और ‘बी’, 22 मार्च को साइंस , 25 मार्च को संस्कृत, 30 मार्च को अंग्रेजी, 3 अप्रैल को गणित, 5 अप्रैल को फाउंडेशन आफ इंफार्मेशन टेक्नोलॉजी, 8 अप्रैल को सामाजिक विज्ञान और 10 अप्रैल को गृह विज्ञान जैसे विषयों की परीक्षा ली जायेगी।
विज्ञापन


सीबीएसई की 12वीं बोर्ड परीक्षा के कार्यक्रम के अनुसार, 9 मार्च को अंग्रेजी, 15 मार्च को भौतिकी, 16 मार्च को बिजनेस स्टडीज, 20 मार्च को गणित, 23 मार्च को इतिहास, 25 मार्च को रसायन शस्त्र, 27 मार्च को कम्प्यूटर सांइस, 29 मार्च को एकाउंटेंसी, एक अप्रैल को लीगल स्टडीज, 5 अप्रैल को जीव विज्ञान, 6 अप्रैल को भूगोल, जैव प्रौद्योगिकी, 12 अप्रैल को समाजशास्त्र, 17 अप्रैल को अर्थशास्त्र, 18 अप्रैल को गृह विज्ञान, 22 अप्रैल को हिन्दी इलेक्टिव, 26 अप्रैल को मॉस कम्यूनिकेशन जैसे विषयों की परीक्षा होगी।

अधिकारी ने बताया कि परीक्षा का परिणाम नियत समय पर आयेगा। परीक्षा में 2017 में 10677 स्कूल शामिल हो रहे हैं। 10वीं बोर्ड में 1667573 छात्र परीक्षा दे रहे हैं, जबकि 12वीं बोर्ड परीक्षा में इस साल 1098420 छात्र परीक्षा दे रहे हैं। इस साल 884710 छात्र बोर्ड आधारित और 782863 छात्र स्कूल आधारित परीक्षा दे रहे हैं। 10वीं कक्षा की परीक्षा में 2017 में 16354 स्कूल शामिल हो रहे हैं। सीबीएसई के अध्यक्ष आर के चतुर्वेदी ने सभी छात्रों को सफलता की शुभाकामनाएं दी हैं।


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें