फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनेजमेंट के सबसे बड़े एग्जाम में जुड़वां भाईयों का जलवा

Tue, 10 Jan 2017 01:41 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
somesh, hitesh
विज्ञापन
प्रबंधन की सबसे बड़ी प्रवेश परीक्षा कॉमन एडमिशन टेस्ट(कैट) में जुड़वां भाईयों ने एक साथ कामयाबी पाई है।
विज्ञापन


पंतनगर यूनिवर्सिटी में बीटेक के छात्र सोमेश लोहानी और उनके छोटे भाई हितेश लोहानी ने कैट में 99 परसेंटाइल से ऊपर स्कोर किया है। सोमेश को तो शाम तक आईआईएम अहमदाबाद की कॉल भी आ गई।

मूलरूप से लखनऊ के खुर्रम नगर निवासी सोमेश लोहानी और उनके जुड़वां भाई हितेश लोहानी पंतनगर विवि में मैकेनिकल इंजीनियरिंग अंतिम वर्ष के छात्र हैं। सोमेश ने कैट में 99.99 परसेंटाइल और हितेश ने 99.18 परसेंटाइल स्कोर किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेगुलर स्टडी जरूरी

exam
सोमेश को शाम को इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (आईआईएम) अहमदाबाद की कॉल भी आ गई जबकि हितेश को अभी कहीं से कॉल नहीं आई है।

उनके पिता पीके लोहानी सरकारी विभाग में कार्यरत हैं। सोमेश ने बताया कि दोनों भाई प्रबंधन कोर्स करने के बाद मल्टीनेशनल कंपनियों में जॉब करना चाहते हैं। उन्होंने बताया कि इंजीनियरिंग की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने टाइम इंस्टीट्यूट की सहायता से कैट की तैयारी की।

कैट में 99.99 परसेंटाइल लाने वाले सोमेश लोहानी ने बताया कि कैट की तैयारी के लिए रेगुलर स्टडी सबसे ज्यादा जरूरी है। उन्होंने बताया कि अभी से तैयारी शुरू कर देनी चाहिए। प्रतिदिन दो से तीन घंटे पढ़ने के साथ ही रेगुलर मॉक टेस्ट दें तो कामयाबी पाना आसान होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें