फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CBSE 10th Results: 94.31% के साथ पंचकूला रीजन छठे और चंडीगढ़ 91.83% के साथ नौवें स्थान पर

Wed, 15 Jul 2020 09:54 PM IST
खुशबू गोयल अमर उजाला, चंडीगढ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 10वीं की परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया है। इसमें पंचकूला रीजन में 94.31 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए हैं। पहली बार चंडीगढ़ रीजन बनाकर उसका अलग रिजल्ट जारी किया गया है। चंडीगढ़ रीजन में पास प्रतिशत पंचकूला रीजन से कम है। यहां 91.83 फीसदी बच्चे पास हुए हैं। पूरे देश में पंचकूला रीजन छठे और चंडीगढ़ नौवें स्थान पर है।

विज्ञापन

जम्मू कश्मीर के 9976 स्टूडेंट्स ने परीक्षा दी। इसमें 9805 उत्तीर्ण हुए हैं। राज्य का पास प्रतिशत 98.29 फीसदी रहा है। हिमाचल प्रदेश 15246 बच्चों ने परीक्षा दी। इसमें 14776 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए। राज्य का पास प्रतिशत 96.92 रहा है। हरियाणा में 131741 बच्चों ने परीक्षा दी। 123850 विद्यार्थी उत्तीण हुए हैं। राज्य का पास 94.01 प्रतिशत रहा है। पंजाब में 97458 बच्चों ने परीक्षा दी। इसमें 89775 विद्यार्थी उत्तीण हुए। राज्य का पास प्रतिशत 92.12 फीसदी रहा। चंडीगढ़ से 30748 बच्चों ने परीक्षा दी। इसमें 28102 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए। चंडीगढ़ का पास प्रतिशत 91.39 फीसदी रहा।

चंडीगढ़

  • चंडीगढ़ के गवर्नमेंट स्कूलों का पास प्रतिशत 77.18 फीसदी रहा है। वहीं प्राइवेट स्कूलों का पास प्रतिशत 96.82 फीसदी रहा।
  • जवाहर नवोदय विद्यालय का पास प्रतिशत सौ फीसदी रहा है। केंद्रीय विद्यालय का पास प्रतिशत 99.84 रहा है।

पंजाब

  • पंजाब के गवर्नमेंट एडिड स्कूलों का पास प्रतिशत 87.88 फीसदी रहा है। पंजाब के गवर्नमेंट स्कूलों का पास प्रतिशत 77.85 फीसदी रहा।
  • वहीं प्राइवेट स्कूलों का पास प्रतिशत 92.13 फीसदी जबकि जवाहर नवोदय विद्यालय का पास प्रतिशत 98.71 रहा है। केंद्रीय विद्यालय के 99.24 प्रतिशत विद्यार्थी पास हुए।

जम्मू और कश्मीर

  • जम्मू और कश्मीर के प्राइवेट स्कूलों का पास प्रतिशत 98.16 फीसदी रहा है। जवाहर नवोदय विद्यालय का पास प्रतिशत 98.98 है।
  • केंद्रीय विद्यालय में 98.71 प्रतिशत विद्यार्थी पास हुए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें