फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब यूनिवर्सिटी में 'बीओएफ' की बैठक, अधूरे कामों के लिए लाखों का फंड जारी, हालातों पर चर्चा

Wed, 08 Jan 2020 01:50 PM IST
खुशबू गोयल संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
विज्ञापन
बोर्ड ऑफ फाइनेंस की बैठक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पंजाब यूनिवर्सिटी में हुई बोर्ड ऑफ फाइनेंस की बैठक में अधूरे पड़े कार्यों के लिए लाखों का फंड जारी किया गया। बैठक में जहां पीयू ने पंजाब सरकार के प्रतिनिधियों से पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए फंड जारी करने की भी मांग की, वहीं रूरल सेंटर कौनी के दूसरे फ्लोर की बिल्डिंग की जर्जर हालत पर चर्चा भी की।
विज्ञापन


बैठक में पीयू वीसी प्रो. राज कुमार समेत पंजाब और चंडीगढ़ के अधिकारी शामिल हुए। बैठक के दौरान अधिकारिक उद्देश्यों से हवाई यात्रा के संबंध में समिति की सिफारिशों को मंजूरी दे दी गई। किसी भी हवाई यात्रा का खर्च अगर केंद्र सरकार के फंड से दिया जाना हो तो उस स्थिति में हवाई यात्रा सिर्फ एयर इंडिया के माध्यम से ही यात्रा होगी। अन्य मामलों में किसी भी प्राइवेट एयरलाइंस से इकोनॉमी क्लास में सफर की मंजूरी होगी।

बीओएफ की बैठक में वाइस चासंलर प्रो. राज कुमार, फाइनेंस के डिप्टी सेक्रेटरी जेएस सिंह, यूटी फाइनेंस के स्पेशल सेक्रेटरी हरीश, पंजाब सरकार के फाइनेंस के डिप्टी सेक्रेटरी एसएल बंसल, गवर्नमेंट कॉलेज मोहाली के डॉ. सुरिंदर पाल, पीयू डीन ऑफ यूनिवर्सिटी इंस्ट्रक्शन प्रो. शंकरजी झा,  पीजीजीसीजी-42 के एसोसिएट प्रोफसर डॉ. दलीप कुमार, डिपार्टमेंट ऑफ इवनिंग स्टडीज के प्रो. केशव मल्होत्रा, पीयू के अशोक गोयल, डिपार्टमेंट ऑफ फिजिक्स के प्रो. नवदीप गोयल, रजिस्टरार प्रो. करमजीत सिंह और फाइनेंस एंड डेवलपमेंट अफसर विक्रम नय्यर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभागों के लिए लाखों के बजट को मंजूरी

पीयू में बोर्ड ऑफ फाइनेंस की ओर से डिपार्टमेंट ऑफ इंग्लिश और कल्चरल स्टडीज के स्टाफरूम और लेंगवेज लेब के वॉशरूम की मरम्मत के लिए करीब 8 लाख 40 हजार 200 रूपये का बजट पास किया गया है।

इसके अलावा ओरल सर्जरी विभाग एचएसजे इंस्टीटयूट ऑफ डेंटल साइंस एंड हॉस्पिटल के ग्राउंड फ्लोर पर टायलेट और वार्ड्स के लिए 7,78,400 रुपये का बजट, यूआईईटी ब्लॉक-2 में 13 लोगों के वहन वाली लिफ्ट के लिए 23,53,000 रूपये, यूआईएएमएस में लाइब्रेरी रिडिंग हॉल के लिए 10,90,000 रुपये और पीयू कैंपस के मेन गेस्ट हाउस में पेंट्री,टॉयलेट व ड्राइवर रूम के लिए 20,83,000 रुपये के बजट को मंजूरी दी गई।

रूरल सेंटर कौनी के बिल्डिंग जर्जर हालत पर चर्चा
बैठक में कौनी स्थित रूरल सेंटर की बिल्डिंग की दूसरी मंजिल की खस्ता हालत पर भी चर्चा की गई। इस दौरान सेंटर की जर्जर हालत को देखते हुए पंजाब सरकार से इसे तोड़कर दोबारा निर्माण करवाने का विचार रखा गया। यह बिल्डिंग 70 के दशक की बनी हुई है। 2010 में पीयू ने रूरल सेंटर को यहां शिप्ट किया। लेकिन दूसरे फ्लोर की खराब हालत के चलते इसे इस्तेमाल में नहीं लाया जा रहा है।

वहीं पीयू में करीब 50 वर्षों से यूनिवर्सिटी के कर्मचारियों को पंजाब सरकार की ओर से मिल रही सचिवालय वेतन को खत्म करने का पत्र भी जारी हुआ। इसका विरोध करते हुए कर्मचारियों ने इस पर दोबारा विचार करने की बात कही। वीसी ने पंजाब सरकार के प्रतिनिधियों से भी अनुरोध किया कि पीयू के लिए पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति और अन्य अनुदान के संबंध में फंड को लेकर देरी ने की जाए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें