चंडीगढ़ के सभी 12 कॉलेजों में सेंट्रलाइज्ड एडमिशन के तहत स्टूडेंट्स में बी. कॉम के लिए दीवानगी देखी जा रही है। करीब 12 दिन में एजुकेशन डिपार्टमेंट के पास सिर्फ बी. कॉम-1 के लिए 5 हजार 44 आवेदन आ चुके हैं। वहीं बीबीए-1 के लिए 2328, बीसीए के लिए 1429, बीएससी नॉन मेडिकल के लिए 1481, बीएससी- मेडिकल के लिए 903, बीएससी-नॉन मेडिकल कंप्यूटर साइंस(इलेक्टिव) के लिए 445, बीएससी-बॉयोटेक्नोलॉजी के लिए 343, एम.कॉम के लिए 241, बीएससी-मेडिकल बॉयोटेक्नोलॉजी(इलेक्टिव) के लिए 221 और बीएससी-मेडिकल माइक्रोबॉयोलॉजी(इलेक्टिव) के लिए 213 आवेदन आ चुके हैं। स्टूडेंट्स 26 जून तक अप्लाई कर सकते हैं।
शहर के 12 कॉलेजों में बीकॉम, बीबीए, बीसीए, बीएससी (मेडिकल) और बीएससी (नॉन-मेडिकल), बीएससी (माइक्रोबियल) और बीएससी (बायो-टेक्नोलॉजी) के लिए ऑनलाइन सेंट्रल एडमिशन किए जा रहे हैं। ह्यूमैनिटीज पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए, अलग-अलग कॉलेज बीए के लिए विषयवार कटऑफ जारी करेंगे। कॉलेज एडमिशन के लिए दो काउंसलिंग ऑनलाइन होगी, यानी मैरिट के आधार पर लिस्ट तैयारी होगी और स्टूडेंट्स उसके द्वारा बताए गए कॉलेज में पहल के आधार पर एडमिशन मिलेगी। उसके बाद तीसरी काउंसलिंग में स्टूडेंट्स को खुद कॉलेज आकर काउंसलिंग में भाग लेना होगा। हालांकि काउंसलिंग एक ही कॉलेज में आयोजित होगी। जीसीजी-42 ने सेंट्रलाइज एडमिशन का प्रोस्पेक्ट्स तैयार किया है, जबकि काउंसलिंग का शेड्यूल जीसीजी-11 कॉलेज की तरफ से किया गया है।