एमबीबीएस, बीडीएस और होमियोपैथिक कॉलेज में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन शुक्रवार से शुरू हो रहे हैं। जीएमसीएच में जहां 100 सीट पर आवेदन मांगे गए हैं, वहीं होमियोपैथिक कॉलेज में 50 सीट और पीयू स्थित डेंटल कॉलेज में 100 सीट पर आवेदन किए जा सकेंगे। तीनों कॉलेजों के लिए सेंट्रलाइज्ड दाखिले होने हैं।