फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीयू में शुक्रवार से शुरु होंगे ईसीए के फाइनल ट्रायल

Fri, 30 Jun 2017 09:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
डेमो - फोटो : demo pic
विज्ञापन
दिल्ली विश्वविद्यालय में ईसीए कोटे(एक्सट्रा करिकुलर एक्टिविटी) केतहत दाखिले के लिए प्रांरभिक ट्रॉयल संपन्न होने के बाद फाइनल ट्रॉयल के लिए विद्यार्थियों का चयन कर लिया गया है। अब इन विद्यार्थियों केलिए गररतिवधियों के मुताबिक फाइनल ट्रॉयल की शुरुआत 30 जून से 05 जुलाई तक होगी। प्रारंभिक ट्रॉयल के बाद लगभग 1859 विद्यार्थियों का चयन फाइनल ट्रॉयल केलिए किया गया है। 
विज्ञापन

      
दिल्ली विश्वविद्यालय में ईसीए की 12 गतिविधियों के लिए (क्रिएटेटिव राइटिंग, डांस, डीबेट, डिजिटल मीडिया, फाइन आटर््स, म्यूजिक वोकल, म्यूजिक इंस्ट्रूमेंटल, थियेटर, क्विज, डिविनिटी(अध्यात्म), एनसीसी, व एनएसएस केलिए फाइनल ट्रॉयल होंगे। फाइनल ट्रॉयल में चयनित होने वाले विद्यार्थियों को दाखिला मिल सकेगा। 

इस बार ईसीए कोटे के दाखिलों के लिए 20 हजार से अधिक आवेदन आए हैं। जिसके बाद प्रारंभिक ट्रॉयल(17 जून से 27 जून) से 1859 छात्रों का चयन किया गया है। उल्लेखनीय है कि ईसीए के दाखिले में 25 फीसदी प्रमाणपत्रों की व 75 फीसदी ट्रॉयल की वेटेज रखी गई है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें