फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतकः आईआईएम से स्पोर्ट्स मैनेजमेंट में पीजी के लिए 20 जुलाई तक करें ऑनलाइन आवेदन

Fri, 22 May 2020 12:57 PM IST
खुशबू गोयल अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
खेल जगत में अपना करियर बनाने वालों का आईआईएम में स्वागत है। यहां स्पोर्ट्स मैनेजमेंट में पीजी कोर्स का तीसरा बैच शुरू होने जा रहा है। इसके लिए उम्मीदवार 20 जुलाई तक ऑनलाइन पंजीकरण करा सकते हैं। इसके बाद लिखित परीक्षा व साक्षात्कार के जरिये उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।
विज्ञापन


आईआईएम निदेशक प्रो. धीरज शर्मा ने बताया कि दुनिया में भारत खेल उद्योग के रूप में विकसित हो रहा है। स्पोर्ट्स मैनेजमेंट की सही जानकारी रखने वाले की इस क्षेत्र में खासी डिमांड रहेगी। इसीलिए संस्थान ने वर्ष 2018 में पोस्ट ग्रेज्युएट प्रोग्राम इन स्पोर्ट्स मैनेजमेंट शुरू किया। इस वर्ष तीसरे बैच में प्रवेश दिया जाएगा।

खेल उद्योग में अहम व तेजी से वृद्धि हो रही है। संस्थान ने अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालयों के विषय विशेषज्ञों से समझौता किया है। इसमें सेंट फ्रांसिस्को यूनिवर्सिटी, यूके की अलस्टर यूनिवर्सिटी, लीड्स बैकेट यूनिवर्सिटी यूके, जूरिख विवि स्विटजरलैंड, पुर्तगाल के प्रोटो विवि, कैनेडा के ब्रिटिश कोलंबिया इंस्टीट्यूट, यूएस की यूनिवर्सिटी आफ न्यू हेवन, फिनलैंड का हेलसिंकी विवि मुख्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें