फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bcom में दाखिला चाहिए, 14 जून तक ऑनलाइन आवेदन

Thu, 02 Jun 2016 08:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
ऑनलाइन एग्जाम - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
पंजाब यूनिवर्सिटी(पीयू) और शहर के 11 कॉलेजों में बीकॉम प्रथम सेमेस्टर में दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई। कुलपति प्रो. अरुण कुमार ग्रोवर ने वीरवार को ऑनलाइन आवेदन के लिए वेबसाइट http://bcomadmissions.puchd.ac.in./admissions-colleges.php लॉन्च की। पीयू कंप्यूटर सेंटर के डायरेक्टर प्रो. आरके सिंगला, कंट्रोलर ऑफ एग्जामिनेशन प्रो. परविंदर सिंह और बीकॉम सेंट्रलाइज्ड एडमिशन के चीफ कोआर्डिनेटर और यूनिवर्सिटी बिजनेस स्कूल (यूबीएस) के प्रोफेसर संजय कौशिक भी मौजूद थे। ऑनलाइन दाखिले में किसी भी तरह की दिक्कत के लिए हेल्पलाइन ईमेल जारी किया गया है।
विज्ञापन


2310 सीटों पर होगा दाखिला
बीकॉम एडमिशन के चीफ कोआर्डिनेटर प्रो. संजय कौशिक ने बताया कि 2016-17 सत्र के लिए पीयू स्थित ईवनिंग डिपार्टमेंट और 11  कॉलेजों में बीकॉम की 2310 सीटों पर दाखिला दिया जाएगा। चंडीगढ़ से 12वीं करने वाले स्टूडेंट के लिए 85 फीसदी और बाहरी स्टूडेंट के लिए 15 फीसदी सीटें होंगी। ईवनिंग डिपार्टमेंट में स्टूडेंट के लिए कोई कोटा नहीं है। शहर के को-एजुकेशन कॉलेज में 1260 और वुमन कॉलेज में 910 सीटें हैं।

जीसी-11 में लड़कियों को मिलेगा दाखिला, पीयू को नहीं जानकारी  
गवर्नमेंट कॉलेज-11 को यूटी हायर एजुकेशन ने 2016-17 सत्र से कोएड करने के आदेश जारी कर दिए हैं। ऐसे में अब लड़कियां भी कॉलेज में बीकॉम की 140 सीटों के लिए आवेदन कर सकेंगी, लेकिन पीयू प्रशासन को इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है। वीरवार को बीकॉम दाखिले को लेकर पीयू प्रशासन की ओर से जारी लिस्ट में जीसी-11 में सिर्फ लड़कों के लिए 140 सीटें बताई गईं हैं।
विज्ञापन


इस संबंध में पीयू अधिकारियों का कहना है कि जीसी-11 के कोएड होने के बारे में कॉलेज या यूटी प्रशासन से कोई लेटर जारी नहीं हुआ है। उधर पीयू को डीएवी कॉलेज में बीकॉम की सीटों की भी सही जानकारी नहीं है। पीयू ने लिस्ट में डीएवी में 280 सीटें बताई हैं, जबकि कॉलेज को 350 सीटें अलॉट हैं। इस संबंध में प्रिंसिपल डॉ. बीसी जोसन ने कहा कि बीकॉम के लिए 350 सीटें हैं, इस संबंध में वह शुक्रवार को संबंधित अधिकारियों से बात करेंगे।    
विज्ञापन


आवेदन करने संबंधी जरूरी जानकारी
-14 जून तक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन।
-16 जून शाम 4 बजे तक एसबीआई ब्रांच में फीस जमा करनी होगी।
-20 जून तक यूबीएस (कमरा नंबर-5) डिपार्टमेंट में आवेदन फार्म की हार्ड कॉपी जमा करनी होगी।
 -25 जून शाम 6 बजे संभावित मेरिट लिस्ट जारी होगी।
- 27 जून तक मेरिट संबंधी ऑब्जेक्शन ईमेल bcomadmissions@pu.ac.in पर भेज सकते हैं।
- 28 जून को काउंसिलिंग का शेड्यूल जारी होगा।
-29 जून शाम 6 बजे फाइनल मेरिट लिस्ट जारी होगी।
-1 से 4 जुलाई पीयू लॉ ऑडिटोरियम में काउंसिलिंग होगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें