फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ के सरकारी कॉलेजों में दाखिले का शेड्यूल, यहां देखिए

Tue, 07 Jun 2016 11:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
परीक्ष्‍ाा, स्‍टूूडेंट्स - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
चंडीगढ़ के पांच सरकारी कॉलेजों में 2016-17 सत्र के लिए दाखिले का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। डायरेक्टर हायर एजुकेशन जितेंद्र यादव 11.30 बजे ऑनलाइन वेबसाइट का विमोचन करेंगे। कॉलेजों में बीए, बीएससी, बीबीए सहित अन्य पोस्ट ग्रेजुएट कोर्स के प्रथम सेमेस्टर में दाखिले के लिए कॉमन एडमिशन वेबसाइट -www.dhechd.org-पर मंगलवार दोपहर बाद आवेदन कर सकेंगे।
विज्ञापन


सेक्टर-11 स्थित गवर्नमेंट कॉलेज को इस साल सभी कॉलेजों का कॉमन प्रॉस्पेक्ट्स तैयार करने की जिम्मेदारी दी गई है। सरकारी  कॉलेजों में बीकॉम की सीटों पर दाखिला पीयू सेंट्रलाइज्ड एडमिशन से करेगी। अन्य  सभीकोर्स के लिए सरकारी कॉलेज अपने स्तर पर मेरिट के आधार पर दाखिला देंगे। सरकारी कॉलेजों में बीबीए,बीसीए,बीएससी नॉन मेडिकल और मेडिकल की सीटों पर सेंट्रलाइज्ड काउंसिलिंग से एडमिशन होगा।

जीसीजी-42 में बीएससी मेडिकल,जीसीजी-11 में बीएससी नॉन मेडिकल, बैचलर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन(बीसीए) के लिए जीसी-46 और बैचलर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन(बीबीए) को ज्वाइंट काउंसिलिंग की जिम्मेदारी गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ कामर्स एंड बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन(गवर्नमेंट कामर्स कॉलेज) सेक्टर-50 को दी गई है।    जीसी-46 और गवर्नमेंट कामर्स कॉलेज-50 में एमकॉम कोर्र्स में दाखिले की सेंट्रलाइज्ड काउंसिलिंग गवर्नमेंट कॉमर्स कॉलेज-50  करेगा।
विज्ञापन


सरकारी कॉलेजों में दाखिले संबंधी जरूरी जानकारी
-7 जून से ऑनलाइन आवेदन शुरू
-24 जून आवेदन की अंतिम  तिथि
-29 जून तक आवेदन फार्म की प्रिंट कॉपी और जरुरी  प्रमाण पत्र जमा करने होंगे।
-3 जुलाई को संभावित मेरिट लिस्ट,
-4 जुलाई को फाइनल मेरिट लिस्ट
-7 जुलाई को दाखिले के लिए पहली काउंसिलिंग

हेल्पडेस्क ऑनलाइन आवेदन में करेंगे मदद  
सरकारी कॉलेजों में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन ही स्वीकार होंगे। स्टूडेंट्स की परेशानी को देखते हुए सभी कॉलेजों में हेल्पडेस्क बनाए जाएंगे। स्टूडेंट्स को आवेदन फार्म भरने में मदद की जाएगी। यह सुविधा पूरी तरह निशुल्क होगी। स्टूडेंट हेल्पलाइन नंबर पर सुबह 9 से 1 बजे तक फोन पर भी दाखिले संबंधी किसी भी कॉलेज से जानकारी हासिल कर सकेंगे।

सभी 5 कॉलेज और आरआईई में दाखिले के लिए ज्वाइंट प्रॉस्पेक्ट्स तैयार किया गया है। स्टूडेंट्स को ऑनलाइन ही आवेदन करना होगा। फार्म भरने के लिए कॉलेजों में हेल्पडेस्क भी बनाए जाएंगे।
विज्ञापन

- प्रो.जेके सहगल, चेयरमैन ज्वाइंट प्रॉस्पेक्ट्स कमेटी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें