फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BCom में दाखिला लेने का सुनहरा मौका, दो दिन और काउंसिलिंग, देखें शेड्यूल

Sun, 14 Aug 2016 10:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
विज्ञापन
पीयू दाखिला
विज्ञापन
बीकॉम कोर्स में दाखिले के इच्छुक स्टूडेंट के लिए अच्छी खबर है। शहर के 11 कॉलेजों और पीयू ईवनिंग स्टडीज विभाग में बीकॉम प्रथम सेमेस्टर में अभी 200 से अधिक खाली सीटें हैं। बीकॉम में दाखिले के लिए पंजाब यूनिवर्सिटी सेंट्रलाइज्ड काउंसिलिंग करती है।
विज्ञापन


इस साल बीकाम की 2380 सीटों पर पीयू ने पहली और दूसरी काउंसिलिंग में दाखिले की प्रक्रिया पूरी की थी। पीयू अब बीकॉम दाखिले के लिए तीसरी और अंतिम काउंसिलिंग आयोजित करने जा रहा है। 

पीयू से मिली जानकारी के अनुसार कॉलेज और पीयू में बीकॉम की करीब 200 सीटें खाली हैं। कुछ सीटें दूसरी काउंसिलिंग के बाद खाली हुई हैं तो करीब 110 सीटें पीयू प्रशासन ने सभी कॉलेजों को अतिरिक्त मंजूर की है।
विज्ञापन


कॉलेजों की मांग पर कुछ रोज पहले ही डीन कॉलेज डेवलपमेंट काउंसिल(डीसीडीसी) ने सभी कॉलेजों को 5 से 10 सीटों में एडिशनल देने की चिट्ठी जारी की है। इन सीटों को भी बीकॉम की तीसरी काउंसिलिंग में भरा जाएगा। दोनों दिन काउंसिलिंग का शेड्यूल पीयू प्रशासन ने बीकॉम दाखिले की वेबसाइट पर जारी कर दिया है। 

20 अगस्त तक  ही लेट फीस के साथ होगा दाखिला 
पीयू और एफिलिएटेड कॉलेजों में ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट कोर्स में सिर्फ 20 अगस्त तक दाखिला होगा। किसी भी कोर्स में दाखिला वीसी की अनुमति और 1940 रुपये लेट फीस के साथ होगा। पीयू ने हाल ही में सभी कॉलेजों को पीजी कोर्स की खाली सीटों पर एंट्रेंस टेस्ट(पीयू-सीईटी) से भी छूट दी है।

बीबीए जैसे अन्य कोर्स में भी पीयू प्रशासन ने कॉलेजों को 10 अतिरिक्त सीटों पर लेट फीस के साथ दाखिले की अनुमति दी है। 20 दिसंबर के बाद पीयू प्रशासन सभी दाखिले बंद कर देगा। इसके बाद स्टूडेंट के पास सिर्फ पत्राचार से ही पढ़ाई करने का विकल्प होगा।  

बीकॉम की तीसरी काउंसिलिंग 16 और 17 अगस्त को होगी। दूसरी काउंसिलिंग के बाद खाली सीटों के अलावा कॉलेजों की मिली अतिरिक्त सीटों पर भी दाखिला दिया जाएगा। सभी कॉलेजों से खाली सीटों की जानकारी मांगी गई है। - प्रोफेसर संजय कौशिक, चीफ कोआर्डिनेटर बीकॉम काउंसिलिंग 

बीकॉम और अन्य कोर्स में बढ़ी सीटों के बारे में सभी कॉलेज प्रिंसिपल को चिट्ठी जारी कर दी गई है। कुलपति की अनुमति से 20 अगस्त तक पीयू और कॉलेजों में दाखिले होंगे।  - प्रोफेसर परविंदर सिंह, डीन कॉलेज डेवलपमेंट काउंसिल पीयू 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें