एम्स रिजल्ट: आरुषि जैन, देश्ा में 10वां रैंक, ट्राइसिटी में पहला
- फोटो : amar ujala
एम्स रिजल्ट में ऑल इंडिया में 10वां और ट्राइसिटी में पहला स्थान हासिल करने वाली आरुषि जैन से जानिए सफलता के मंत्र। मेरे लिए सफलता का एक ही मूलमंत्र है। जो भी करो मन से और खुशी के साथ करो। यह कहना है एम्स रिजल्ट में ऑल इंडिया में 10वां और ट्राइसिटी में पहला स्थान हासिल करने वाली होनहार बेटी आरुषि जैन का। एम्स रिजल्ट घोषित होते ही सेक्टर-19 स्थित 2284 मकान में बधाईयों का दौर शुरू हो गया।
सेक्टर-19 के गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा आरुषि शुरू से ही पढ़ाई में अव्वल रही है। 10वीं सेंट ऐंस स्कूल से और एम्स की कोचिंग लक्ष्य इंस्टीट्यूट से ली है। अमर उजाला से बातचीत में आरुषि ने बताया कि वह दिल्ली से एमबीबीएस करेगी, लेकिन किस फील्ड में स्पेशलाइजेशन करना है अभी इस बारे में नहीं सोचा है। खाली समय में म्यूजिक सुनना उसकी हॉबी है।
आरुषि की मां चंद्र किरण सेक्टर-8 गवर्नमेंट स्कूल में टीचर और पिता जसपाल राम पंजाब सरकार के इरिगेशन विभाग में इंजीनियर हैं। आरुषि अपनी सफलता का श्रेय अपने पेरेंट्स को देती हैं।
टॉपर के सक्सेस टिप्स
-किसी भी एग्जाम की तैयारी में निरंतरता बनाना जरूरी है।
-पेपर देते हुए खुद को शांत रखें ।
-क्लास या कोचिंग सेंटर पर टीचर्स को ध्यान से सुनें।
-अपने लक्ष्य को पाने के लिए कई बार समझौता भी करना पड़ता है।
-तैयारी करते हुए अधिक से अधिक प्रैक्टिस करें।