फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्ड एग्जाम देने वाले स्टूडेंट्स के लिए बड़े काम की खबर, पढ़िए

Fri, 02 Dec 2016 01:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
exam
विज्ञापन
बोर्ड एग्माज देने वाले स्टूडेंट्स के लिए बड़े काम की खबर। परीक्षा में शामिल होने के लिए इस पर जरूरी अमल करें। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए आधार कार्ड अनिवार्य होगा।
विज्ञापन


अब आधार नंबर ही बोर्ड परीक्षा में शामिल होने का आधार होगा। शिक्षा में गुणात्मक सुधार लाने की दिशा में बोर्ड की ओर से यह कदम उठाया गया है। प्रवक्ता ने बताया कि हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर से यूनीक आईडी का इस्तेमाल करने की पहल के तहत विद्यार्थियों के व्यक्तिगत डाटा में आधार कार्ड को कानूनन अनिवार्य किया जा रहा है।

इस प्रयोग से परीक्षार्थियों को कई तरह के लाभ मिलेंगे। वर्तमान में जिन विसंगतियों को विद्यालयों की ओर से परीक्षार्थियों के डाटा में छोड़ दी जाती है, उन पर अंकुश लगेगा। साथ ही प्रमाण-पत्रों के फर्जीवाड़े पर भी रोक लगेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें