फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रचेगा इतिहास: पहली बार पंजाब यूनिवर्सिटी व स्टूडेंट काउंसिल एक मंच पर, लाखों को कराएंगे लंगर

Tue, 08 Oct 2019 11:41 AM IST
खुशबू गोयल अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
langar
विज्ञापन
पंजाब यूनिवर्सिटी के इतिहास में पहली बार पीयू की अथॉरिटी व स्टूडेंट काउंसिल एक मंच पर आकर बड़ा कार्यक्रम करने जा रही है। श्री गुरुनानक देव जी के 550वें प्रकाशोत्सव पर भव्य समागम कराने जा रहे हैं। लाखों लोग पीयू के एक परिसर में लंगर चखेंगे। तीन दिन तक लगातार चलने वाले इस कार्यक्रम पर लगभग 25 लाख रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन


यह कार्यक्रम 21 से 23 अक्तूबर गांधी भवन के सामने गार्डन में कराया जाएगा। श्री गुरुनानक देव जी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में पीयू में कई कार्यक्रम हुए, लेकिन लाखों रुपये किसी कार्यक्रम में खर्च नहीं हुए और न ऐसा कोई कार्यक्रम कराने के लिए योजना बनी। जन्मदिवस पर श्री गुरुनानक देव का संदेश हर किसी तक पहुंचे इसके स्टूडेंट काउंसिल अध्यक्ष चेतन चौधरी ने योजना बनाई।

साथ ही उपाध्यक्ष राहुल कुमार, सचिव तेगबीर सिंह, उप सचिव मनप्रीत सिंह महाल ने भी साथ दिया। सभी ने एक होकर प्लानिंग तैयार की। उनका मुख्य उद्देश्य था कि पीयू में लाखों लोगों को बुलाकर गुरु नानक देव जी का संदेश देना है। इसी कारण समागम का कार्यक्रम रखा गया। प्रस्ताव तैयार कर पीयू प्रशासन को भेजा गया। पूरा प्रोजेक्ट 25 लाख रुपये का था। इतनी मोटी रकम जुटाना आसान नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीयू ने अपने खजाने से महज सात लाख रुपये देने को कहा। बाकी 18 लाख रुपये की व्यवस्था और करनी थी। उसके बाद काउंसिल ने शिक्षकों, अधिकारियों, कर्मचारियों आदि से फंड जुटाया। नेताओं का भी सहयोग लिया। बताया जाता है कि रकम की व्यवस्था लगभग पूरी हो गई है।  कई बड़े मंत्री व नेताओं को भी निमंत्रण भेजा जा रहा है।

तीन दिन तक लंगर लगातार चलेगा। बताया जाता है कि इसमें लगभग दो लाख लोग भाग लेंगे। 23 अक्तूबर को ही रक्तदान शिविर होगा, इसमें भी सैकड़ों लोग हिस्सा लेगे। कार्यक्रम की रूपरेखा लगभग तैयार हो गई। जानकारों का कहना है कि यह कार्यक्रम अच्छा है, इससे अलग संदेश जाएगा। साथ ही पीयू की भी ब्रांडिंग होगी।

श्री गुरुनानक देव जी के 550वें जन्मदिवस के उपलक्ष्य में भव्य समागम पीयू में करवाने जा रहे हैं। इसकी तैयारियां चल रही हैं। फंड की भी व्यवस्था लगभग हो गई है। पीयू प्रशासन, शिक्षक, कर्मचारियों का भी सहयोग मिल रहा है। साथ ही स्टूडेंट काउंसिल कंधे से कंधा मिलाकर काम कर रही है।
- चेतन चौधरी, अध्यक्ष पीयूसीएससी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें