फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब यूनिवर्सिटी को आउटलुक आईकेयर इंडिया ओवरऑल रैंकिंग में 30वां स्थान, राज्यों में छठी रैंक

Thu, 25 Jul 2019 01:22 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़
विज्ञापन
आउटलुक आईकेयर इंडिया यूनिवर्सिटी की रैंकिंग में पीयू को ओवरऑल 30वीं रैंक हासिल हुई है। पीयू को देशभर के विश्वविद्यालयों की सूची में छठा स्थान मिला है। स्टेट यूनिवर्सिटी में भी पीयू को छठी रैंकिंग हासिल हुई है। रैंक और बेहतर हो सकती थी, लेकिन बाहरी छात्रों को पीयू लाने में पूरी तरह सफल नहीं हो पाया। इस बिंदु पर पीयू को कम अंक मिले हैं। हालांकि, टॉप संस्थानों में आईआईटी आता है। इनमें एडमिशन देशभर के विद्यार्थियों के होते हैं।
विज्ञापन


पीयू को कुल 79.86 फीसदी अंक मिले हैं। यह अंक पांच पैरामीटर्स पर मिले हैं। फैकल्टी स्टूडेंट अनुपात में 91.4, फैकल्टी विद पीएचडी 85, पेपर प्रति फैकल्टी 79.8, सिटीजन पर पेपर 87, बाहरी छात्रों का अनुपात में 33.8 फीसदी अंक मिले हैं। यदि पीयू के पास बाहरी छात्रों का अनुपात बेहतर होता तो ओवरआल रैंकिंग में भी टॉप टेन में शामिल होता। हालांकि, पीयू ने तर्क दिया है कि आईआईटी आदि में देशभर के विद्यार्थी प्रतियोगी परीक्षा के जरिये आते हैं।

पब्लिक स्टेट यूनिवर्सिटी में ये हैं टॉप पर
जाधवपुर विश्वविद्यालय कोलकाता
अन्ना यूनिवर्सिटी चेन्नई
कोलकाता यूनिवर्सिटी
सावित्री बाई फूले यूनिवर्सिटी पुणे
आंध्रा यूनिवर्सिटी
पंजाब विश्वविद्यालय
Trending Videos
विज्ञापन

टॉप फाइव संस्थान
आईआईटी बांबे
आईआईएससी बंगलुरु
आईआईटी मद्रास
आईआईटी दिल्ली
आईआईटी खड़कपुर

टॉप सेंट्रल विश्वविद्यालय
दिल्ली विश्वविद्यालय
बनारस हिंदी विश्वविद्यालय
जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय
जवाहर लाल नेहरु विश्वविद्यालय

यूनिवर्सिटी की लिस्ट में हम टॉप टेन में छठे स्थान पर आए हैं, यह खुशी की बात है। बाहरी विद्यार्थियों के एडमिशन बढ़ाने के लिए पहल की जाएगी ताकि अंक बेहतर मिल सकें। इस पर काम किया जा रहा है।
- डॉ. आशीष जैन, निदेशक आईक्यूएसी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें