फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब यूनिवर्सिटी में 26 असिस्टेंट प्रोफेसरों की भर्ती पर रोक हटी, नए साल में हो सकती ज्वॉइनिंग

Thu, 28 Nov 2019 01:03 PM IST
खुशबू गोयल सुशील कुमार, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
पंजाब यूनिवर्सिटी की ओर से निकाली गई 26 असिस्टेंट प्रोफेसरों की नियुक्तियों पर रोक हट गई है। इसके साथ ही फार्मों की स्क्रीनिंग शुरू हो गई है। इन पदों के लिए पीयू को 1000 से अधिक आवेदन पीयू मिले है। दिसंबर में पीयू शिक्षकों का साक्षात्कार करवाकर नए साल में ज्वाइनिंग लेटर दे देगा। इससे जहां शिक्षकों की कमी पूरी होगी, वहीं पीयू की रैकिंग में भी फर्क पड़ेगा।
विज्ञापन


बाकी शिक्षकों के खाली पदों को भरने की भी तैयारी की जा रही है। उसके लिए मानव संसाधन विकास मंत्रालय को पत्र लिखे जा रहे हैं। वीसी प्रो. राजकुमार ने एमएचआरडी मंत्री से नियुक्तियों को लेकर मुलाकात किए हैं। उन्होंने इसके लिए आश्वासन भी दिया है। पीयू में शिक्षकों की लंबे समय से कमी महसूस हो रही है। यही कारण है कि फेकल्टी व स्टूडेंट्स औसत ठीक नहीं हो पा रहा है।

रैंकिंग भी इसी कारण प्रभावित हो रही है। इसी को ध्यान में रखते हुए पीयू ने 26 शिक्षकों की रिक्तियां निकाली थीं, लेकिन यह प्रस्ताव सिंडिकेट में पहुंचा तो आपत्ति लगा दी गई और भर्ती प्रभावित हो गई। सिंडिकेट के मेंबर्स ने पूरा रिकॉर्ड जांचा है। उन्होंने देखा है कि निकाली गई नियुक्तियों की जरूरत उन विभागों को है या नहीं।
विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि सिंडिकेट के मेंबरों की मौखिक सहमति मिल गई है। उसी के चलते फार्मों की स्क्रीनिंग शुरू कर दी गई है। मालूम हो कि पीयू को 26 पदों के लिए 1000 हजार से अधिक आवेदन मिले हैं। यानी एक पद के लिए 35 से 40 अभ्यर्थियों ने आवेदन किए हैं।
विज्ञापन

शिक्षकों के अलावा कर्मचारियों के भी पद भरे जाएंगे

पीयू में वीसी प्रो. राजकुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में निर्णय लिया गया है कि सभी रिक्त पदों को भरा जाएगा। शिक्षकों के अलावा कर्मचारियों के पद भी भरे जाएंगे। वीसी ने संबंधित विभागों से डाटा तैयार करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही मानव संसाधन विकास मंत्रालय को भी भर्तियां करने की अनुमति देने के लिए पत्र लिखे जा रहे हैं।

बताया जाता है कि कर्मचारियों के 500 से अधिक पद रिक्त चल रहे हैं। कई कर्मचारियों के प्रमोशन होंगे तो वह पद रिक्त होंगे। यदि पीयू ने अपने बजट में दरियादिली दिखाई तो कर्मचारियों की तैनाती नए साल में हो सकती है। सूत्रों का कहना है कि जब केंद्र सरकार से पीयू का करार हुआ था तो उस दौरान कुछ लोगों ने समझौते पत्र पर हस्ताक्षर किए थे।

उन्होंने कहा था कि पीयू भविष्य में कर्मचारियों की तैनाती नहीं करेगा। यह इसलिए किया गया था कि सेंट्रल गवर्नमेंट इसके लिए रकम नहीं देगी। हालांकि अब इसके लिए रास्ते निकाले जा रहे हैं। नए वर्ष में कुछ सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें