फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काली पट्टी बांधकर कक्षाओं में जाएंगे 22 हजार टीचर

Mon, 05 Dec 2016 12:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
टीचर - फोटो : demo pic
विज्ञापन
हरियाणा स्कूल लेक्चरर्स एसोसिएशन (हसला) ने अंबाला के बराड़ा स्कूल में कार्यरत पीजीटी मुकेश पर हमले के विरोध में कड़े तेवर अख्तियार कर लिए हैं। 
विज्ञापन


हसला ने चेतावनी दी है कि पीजीटी पर छात्रों के अभिभावकों द्वारा अचानक किए गए हमले के मामले में कड़ी कार्रवाई नहीं हुई तो सभी 22 हजार पीजीटी पूरे प्रदेश में काली पट्टी बांधकर कक्षाएं लेंगे। 

हसला के राज्य प्रधान दयानंद दलाल ने स्कूल शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव पीके दास को इसके लिए पत्र लिखा है। दलाल ने मांग की है कि आरोपियों पर जल्द कड़ी कार्रवाई नहीं हुई तो पीजीटी आंदोलन को मजबूर होंगे। शनिवार को कड़ा रुख दिखाने के बाद हमलावर को गिरफ्तार तो कर लिया गया था, लेकिन रविवार को उसे जमानत भी दे दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे सभी पीजीटी में रोष है। हसला के प्रेस सचिव अजीत चंदेलिया ने कहा है कि प्रदेश में दिन-प्रतिदिन घट रहीं, ऐसी घटनाएं असहनीय हैं। वे चेतावनी देना चाहते हैं कि शिक्षा के प्रति नकारात्मकता फैलाना बंद करें। आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई न होने की सूरत में हसला की राज्य कार्यकारिणी जल्द ही अगली रणनीति बनाएगी।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें