फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीजीटी शिक्षकों के दूसरे चरण के तबादलों पर रोक 

Mon, 05 Dec 2016 12:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
टीचर - फोटो : demo pic
विज्ञापन
हरियाणा स्कूल शिक्षा विभाग ने पीजीटी के दूसरे चरण की तबादला प्रक्रिया फिलहाल रोक दी है। इसमें लगभग 25 सौ पीजीटी भाग ले रहे हैं। शिक्षा निदेशालय को प्रक्रिया रोकने का फैसला आवेदनों के मुकाबले अनेक विषयों के पद कम संख्या में खाली होना है।
विज्ञापन


वास्तव में तो काफी पद खाली हैं, लेकिन निदेशालय के सुगम संपर्क पोर्टल पर इनकी संख्या कम दर्शाई जा रही है। इसके पीछे सबसे अहम कारण पहले चरण में छह अगस्त को इसी साल हुए पीजीटी के तबादलों की ज्वाइनिंग और रिलीविंग का डाटा पोर्टल पर अपडेट न किया जाना है। 

विभाग ने तबादला प्रक्रिया शुरू करने से पहले इन सभी बिंदुओं पर गौर नहीं किया और आनन-फानन में विकल्प मांग लिए। तैयारी पूरी न होने पर पीजीटी ने अतिरिक्त मुख्य सचिव स्कूल शिक्षा को दिक्कतों के बारे में अवगत भी कराया, लेकिन वे उनकी एक सुनने को तैयार नहीं हुए। 
विज्ञापन


तबादले के विकल्प पोर्टल पर आने के बाद जब जमीनी हकीकत सामने आई तो अब विभाग ने प्रक्रिया रोकने का निर्णय लिया है। सेकेंडरी शिक्षा विभाग के अतिरिक्त निदेशक प्रशासन वीरेंद्र सहरावत की ओर से इसके लिखित आदेश जारी किए गए हैं।

उन्होंने सभी डीईओ और स्कूल प्रिंसिपल को निर्देश दिए हैं कि वे छह दिसंबर तक पहले चरण के तबादलों का पूरा डाटा पोर्टल पर अपडेट करें। अनेक शिक्षकों को दो-दो पदों पर काबिज दिखाया जा रहा है। 

इनमें कुछ गेस्ट टीचर्स भी शामिल हैं। डाटा अपडेट होने के बाद ही दोबारा विकल्प लेने के बाद पीजीटी के तबादले किए जाएंगे। इसके साथ ही कुछ पीजीटी ने दूसरे चरण से उन्हें अलग रखने की भी मांग की है, विभाग उन्हें भी राहत देगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें