12वीं कक्षा की कंपार्टमेंट की परीक्षा
- फोटो : अमर उजाला
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से 11 जुलाई को होने वाली 12वीं कक्षा की कंपार्टमेंट की परीक्षा के लिए ताजा फरमान जारी किया गया है।
परीक्षा केंद्रों के बाहर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रहेगी। पेरेंट्स व रिश्तेदार भी परीक्षा केंद्र के पास नहीं इकट्ठा हो पाएंगे। परीक्षा के कारण डीसी कम जिला मजिस्ट्रेट ने परीक्षा केंद्रों के पास धारा-144 लगा दी है। वहीं, प्रशासन ने साफ किया है कि जो भी व्यक्ति कानून व्यवस्था को नुकसान पहुंचाएगा। उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
जानकारी के मुताबिक, बोर्ड के ज्वाइंट सचिव परीक्षा ने कुछ समय पहले डीसी को पत्र लिखा था। इसमें उन्होंने बताया था कि 11 जुलाई को परीक्षाएं आयोजित की जानी है। आम तौर पर देखने में आता है कि परीक्षा केंद्रों के पास अनचाहे लोग इकट्ठा हो जाते हैं। जो कि परीक्षा केंद्र में पहुंचकर परीक्षा की पवित्रता व अनुशासन को भंग कर सकते हैं। ऐसे में अमन व कानून व्यवस्था बिगड़ने का डर रहता है। ऐसे में परीक्षा केंद्रों के बाहर की सुरक्षा बढ़ाई जाए। जिक्रयोग है कि बोर्ड इस बार पूरी प्लानिंग से परीक्षा को आयोजित करने की तैयारी में है। परीक्षा का रिजल्ट भी इसी महीने घोषित किया जाएगा, ताकि विद्यार्थियों को आगे की पढ़ाई करने में किसी भी तरह की मुश्किल न आए।